Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat BJP Chief: कौन होगा गुजरात भाजपा का अगला अध्यक्ष? पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित ये हैं प्रमुख दावेदार

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:58 PM (IST)

    केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद गुजरात से सांसद सी आर पाटिल (CR Patil) ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताई उसके ...और पढ़ें

    गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल। फाइल फोटो।
    गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सी आर पाटिल ने प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त होने की जताई इच्‍छा
    2. गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष के लिए OBC चेहरे की तलाश

    शत्रुघ्‍न शर्मा, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव के बाद गुजरात की राजनीति में सबकी नजर पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष पर टिकी है। भाजपा के नये अध्यक्ष के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के चेहरे की तलाश है।

    प्रदेश में शुरू हुआ अटकलों का दौर

    केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद गुजरात से सांसद सी आर पाटिल (CR Patil) ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताई, उसके बाद से राज्‍य में भाजपा के नये कप्तान को लेकर अटकलें शुरू हो गई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं पार्टी अध्यक्ष पाटिल की अगुवाई में भाजपा ने रिकार्ड 156 सीट जीत ली, इसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पांचों सीट भाजपा के खाते में आ गई।

    पूरे भाजपा को है ये मलला

    पटेल-पाटिल की जोडी के इस कमाल के बाद से राज्य भाजपा पूरे उत्साह में है, लेकिन लोकसभा की सभी 26 सीट पर तीसरी बार जीत हासिल नहीं कर पाने का मलाल पाटिल समेत पूरी भाजपा को है। कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा सीट भाजपा से छीन ली थी। चूंकि, मुख्यमंत्री पद पर पाटीदार समुदाय के नेता हैं इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के लिए राज्‍य के ओबीसी चेहरे की तलाश की जा रही है।

    ये माने जा रहे प्रमुख दावेदार

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खेडा से तीसरी बार सांसद चुने गये देवुसिंह चौहाण गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, राज्‍य सरकार में मंत्री जगदीश पंचाल एवं पूर्व मंत्री तथा सूरत से विधायक पूर्णेश मोदी का नाम भी इस पद के लिए चल रहा है।

     मैं हटने वाला नहीं हूं: गोहिल

    लोकसभा चुनाव में उत्तर गुजरात की बनासकांठा सीट पर जीत तथा राजकोट टीआरपी गेमिंग जोन हादसे ने गुजरात में कांग्रेस को उत्‍साह से भर दिया है। इसके बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का हिंदुत्व पर दिये बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव की घटना ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर दिया।

    खबरें और भी

    इसी बीच, पत्रकारों ने कांग्रेस के अध्‍यक्ष शक्तिसिंह गोहिल से पूछा कि सुना है आप अध्‍यक्ष पद छोड़ रहे हैं इस गोहिल ने तपाक से कहा कि वे अध्‍यक्ष पद से हटने वाले नहीं हैं। उनका जवाब इसलिए भी सटीक नजर आता है चूंकि करीब एक दशक से एक अदद लोकसभा सीट के लिए तरस रही कांग्रेस को उनकी अगुवाई में ही सफलता मिली और कांग्रेस भाजपा को उसकी ही भाषा में जवाब देते नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ेंः

    'रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवा सकता है भारत', PM Modi और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती पर पिघला अमेरिका; कर दी ये अपील

    Modi Cabinet: शाह, शिवराज, सिंधिया और पाटिल सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले शीर्ष मंत्रियों में शामिल, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड