अहमदाबाद: कोडीन सिरप की 5 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त, फार्मा कंपनियों पर केस दर्ज
अहमदाबाद एसओजी ने 5,050 कोडीन सिरप की बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम की एक बिना लाइसेंस वाली फर्म व इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ...और पढ़ें

अहमदाबाद में 5050 कोडीन सिरप की बोतलें जब्त (फोटो-ANI)
HighLights
अहमदाबाद एसओजी ने 5,050 कोडीन सिरप की बोतलें जब्त कीं।
मिजोरम की बिना लाइसेंस वाली फर्म पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला।
गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच जारी, अन्य लोग भी शामिल।
अहमदाबाद, एएनआई: अहमदाबाद स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कोडीन सिरप की 5,050 बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम में एक बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसओजी के अनुसार, कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है।
एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि जांच में पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी। जानकारी मिली थी कि उत्तर भारत के कई राज्यों में कोडीन सिरप पहुंचाई जा रही है।
जांच के दौरान पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे। सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी कितने समय से यह काम कर रही थी।
साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अलग-अलग राज्यों में इस डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे का पता लगाया जा सके। कोडीन सिरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।