'देश के 80% हिस्से पर BJP और उसके सहयोगी दल का शासन', गुजरात में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल अब देश के 80 प्रतिशत क्षेत्र पर शासन कर रहे हैं। ...और पढ़ें
-1779040011452_m.webp)
अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना (फोटो-पीटीआई)
HighLights
भाजपा और सहयोगी दल देश के 80% क्षेत्र पर शासन कर रहे।
गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हुआ।
बंगाल में भाजपा को 207 सीटें मिलीं, बड़ी जिम्मेदारी मिली।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनावों में भाजपा की हालिया जीत की सराहना की और कहा कि पार्टी और इसके राजग सहयोगी अब देश के 80 प्रतिशत क्षेत्र पर शासन कर रहे हैं।
शाह ने कहा, 'यदि हम भारत का मानचित्र देखें तो मां गंगा उत्तराखंड से निकलती है और बंगाल में गंगासागर में समुद्र में मिलती है। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए बंगाल तक भाजपा हर जगह सत्ता में है।'
'कांग्रेस का हुआ सफाया'
रविवार को गांधीनगर नगर निगम के लिए 620 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में सफाया हो गया है। यही नहीं, आम आदमी पार्टी तो खाता भी नहीं खोल सकी।
शाह ने कहा कि भाजपा की 'न रुकने वाली विकास यात्रा' गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई और इसे पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा- 'भाजपा के इस विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के चलते कांग्रेस हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में पूरी तरह से साफ हो गई। यदि हम दूरबीन से भी खोजें तो कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती।'
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की जिन्होंने लोगों के साथ नजदीकी संपर्क बनाए रखा और उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।
कोविड-19 महामारी के दौरान भी भाजपाइयों ने लोगों की निस्वार्थ सेवा की थी। शाह ने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा उन्मुखी दृष्टिकोण को दिया।
शाह ने कहा - 'हमने हाल में नगर निगमों में जहां भी चुनाव हुए, सभी जीते। 84 नगरपालिकाओं में से भाजपा ने 77 जीतीं। 34 जिलों में चुनाव हुए जिनमें से भाजपा ने 33 जिलों में जीत हासिल की। 260 तालुका पंचायतों में से भाजपा ने 253 पर विजय हासिल की।'
शाह का कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए शाह ने गुजरात में कांग्रेस की संभावनाओं का मजाक उड़ाया। कहा- 'राहुल यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कर रहे थे- अगली बारी कांग्रेस की। उन्हें समझना चाहिए कि अगले सात जन्मों में भी कोई मौका नहीं है।'
खबरें और भी
बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बारे में शाह ने कहा कि भाजपा को एक विशाल जनादेश मिला। जनता ने हमें हमारी अपेक्षा से भी अधिक दिया। हमें 207 सीटें दीं और भाजपा पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाली।
इससे पूर्व अहमदाबाद में गणेश हाउसिंग के 'मिलियन माइंड्स टेक पार्क' का उद्घाटन करते वक्त उन्होंने कहा कि गुजरात को अब सेवा क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचना चाहिए क्योंकि उसने निर्माण, इंजीनियरिंग और हरित ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने मधुर डेयरी के दूध प्रसंस्करण और पैकेजिंग संयंत्र का भी उद्घाटन किया और कहा कि इस क्षेत्र की विशाल वृद्धि ने महिलाओं के जीवन में गहरा परिवर्तन लाया है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान: वायुसेना का पहला स्वदेशी सी-295 विमान परीक्षण को तैयार