विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा ब्लॉकबस्टर फाइनल

Published: Thu, 16 Jul 2026 09:16 AM (IST)

पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन ने फ्रांस को और दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीन ने इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

लियोनल मेसी

लियोनल मेसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 102 मुकाबलों के बाद आखिरकार फीफा विश्‍व कप 2026 की फाइनलिस्‍ट टीम तय हो गई हैं। 11 जून से शुरू हुए अब तक के सबसे बड़े विश्‍व कप में 48 टीमों ने हिस्‍सा लिया था। टूर्नामेंट ग्रुप स्‍टेज, राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के रास्‍ते अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।

पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन ने फ्रांस को और दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीन ने इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मैच रविवार, 19 जुलाई को देर रात शुरू होगा। इस ब्लॉकबस्टर फाइनल में अर्जेंटीना और उनके कप्‍तान लियोनल मेसी के पास इतिहास रचने का मौका है।

बैक टू बैक खिताब

गत चैंपियन अर्जेंटीना लगाातार दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है। ऐसे में अगर मेसी की कप्‍तानी वाली टीम स्‍पेन को हराती है तो बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले इटली (1934, 1938), ब्राजील (1958, 1962) ही यह कारनामा कर पाई हैं।

 

 

गोल्डन बूट पर नजर

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी विश्व कप के सबसे ज्‍यादा (32) मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। फाइनल में उनका शानदार प्रदर्शन उन्हें लगातार गोल्डन बूट दिला सकता है। मेसी ने अब तक 8 गोल और चार असिस्ट किए हैं। वहीं फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने 8 गोल और 3 असिस्ट किए। सेमीफाइनल में हारने वाला फ्रांस तीसरे स्थान के लिए होने वाले मैच में इंग्लैंड से टकराएगा।

  • ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया के खिलाफ 3 गोल।
  • ऑस्ट्रिया के विरुद्ध लियोनल मेसी ने दो गोल किए।
  • जॉर्डन के खिलाफ फ्री-किक पर गोल किया।
  • राउंड ऑफ 32 में काबो वर्डे के खिलाफ गोल किया।
  • राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ एक गोल किया।
 
 
 

चौथा खिताब जीत सकती

अर्जेंटीना अपने चौथे खिलाफ से 1 जीत दूर है। अगर मेसी की कप्‍तानी वाली टीम स्‍पेन की हराती है तो 4 ट्रॉफी जीतने वाली संयुक्‍त रूप से तीसरी टीम बन जाएगी। अर्जेंटीना ने 1978, 1986 और 2022 में खिताब पर कब्‍जा जमाया है। 1978 में अर्जेंटीना ने पहली बार मेजबान देश के रूप में नीदरलैंड को फाइनल में 3-1 से हराया था।

1986 में डिएगो माराडोना की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल में पश्चिम जर्मनी को 3-2 से मात दी थी। 2022 में लियोनेल मेसी की कप्‍तानी में अर्जेंटीना ने रोमांचक फाइनल में फ्रांस को धूल चटाई थी। दूसरी ओर स्‍पेन ने अब तक 1 बार ही विजेता बनी है। ऐसे में कप्तान रोड्री की नजर इसमें इजाफा करने पर होगी।

सबसे ज्‍यादा खिताब जीतने वाली टीम

  • ब्राजील: 5 खिताब
  • जर्मनी: 4 खिताब
  • इटली: 4 खिताब
  • अर्जेंटीना: 3 खिताब
  • फ्रांस: 2 खिताब
  • उरुग्वे: 2 खिताब
  • इंग्लैंड: 1 खिताब
  • स्पेन: 1 खिताब

अर्जेंटीना

  • 18 बार हिस्सा लिया
  • 5 बार सेमीफाइनल
  • 6 बार फाइनल
  • 3 बार खिताब जीता (1978, 1986 और 2022)

स्पेन

  • 16 बार हिस्सा लिया
  • 1 बार सेमीफाइनल
  • 1 बार फाइनल
  • 1 खिताब

यह भी पढ़ें- 'मेरा भरोसा कभी कम नहीं हुआ', इंग्लैंड पर जीत के बाद गरजे लियोनेल मेसी; लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने पर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- ARG vs ENG: अर्जेंटीना ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में मारी एंट्री, इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में 28 सालों बाद दी मात