Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लियोनेल मेसी पिता के निधन के बाद पहली बार मैदान पर लौटे, मियामी को नहीं दिला सके जीत

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 07:50 PM (IST)

    लियोनेल मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद मैदान पर लौटे, लेकिन उनके क्लब इंटर मियामी को लीग कप में लियोन के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा ...और पढ़ें

    लियोनेल मेसी

    लियोनेल मेसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, मियामी। पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेसी ने बुधवार को मैदान पर वापसी की, लेकिन उनके क्लब इंटर मियामी को लीग कप में लियोन के विरुद्ध 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

    मेसी ने मुकाबले से पहले इंटरनेट मीडिया पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए अपने भविष्य के बारे में अनिश्चितता व्यक्त की थी। मुकाबले में डैनियल अर्किला के दो गोलों की मदद से लियोन ने नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई।

    लियोनेल मेसी हुए भावुक

    मेसी ने दूसरे हाफ में खेलना शुरू किया, जहां मियामी के न्यू स्टेडियम में फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेसी के पिता का 68 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

    उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बिना मैं क्या करूंगा।" मेसी अपने देश अर्जेंटीना लौट गए थे, जिसके कारण वे शनिवार को मोंटेरी के विरुद्ध हार में टीम का हिस्सा नहीं थे। लियोन के लिए जुआन पाब्लो डोमिंग्वेज ने भी गोल किया।

    यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी पिता के निधन के बाद पूरी तरह से टूटे, फुटबॉल से अनिश्चित काल के लिए लिया ब्रेक

    यह भी पढ़ें- FIFA अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो के समर्थन में आए डोनल्ड ट्रंप, बोले - 'ऐसा सोचना भी बड़ी गलती'