विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमाल के साथ पुरानी फोटो पर आया लियोनेल मेसी का पहला रिएक्शन, स्पेनिश खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Published: Sat, 18 Jul 2026 01:35 PM (IST)

लियोनेल मेसी ने लामिने यमाल के साथ अपनी बचपन की वायरल फोटो पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह ...और पढ़ें

मेसी के साथ यमाल की वायरल फोटो

मेसी के साथ यमाल की वायरल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में जैसे ही अर्जेंटीना और स्पेन की टक्कर तय हुई थी उसी के साथ एक फोटो की चर्चा भी हो रही थी। ये फोटो है स्पेन के युवा खिलाड़ी लामिने यमाल की बचपन की फोटो जिसमें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी उन्हें नहला रहे हैं। इस फोटो ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब मेसी ने इस पर पहली बार रिएक्ट किया है।

मेसी अर्जेंटीना के स्टार हैं और अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। वहीं यमाल फुटबॉल जगत के उभरते हुए सितारे हैं। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी टक्कर कहीं न कहीं इन दोनों की टक्कर भी मानी जा रही है।

जमकर की तारीफ

मेसी के सामने जब ये फोटो आई तो वह हंस दिए और उन्होंने यमाल की तारीफ भी की। इस फोटो को लेकर मेसी ने न्यूयॉर्क में आयोजित फीफा के एक इवेंट में कहा, "जब वह बच्चा था तब मैंने उनके साथ फोटो खिंचवाई थी। अब हम दोनों वर्ल्ड कप खेल रहे हैं ये हैरानी वाली बात है। वह इस समय बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि उनकी सफलता का मतलब है बार्सिलोना की सफलता, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेल पाएं। स्पेन की टीम शानदार है, सिर्फ वही नहीं। हमारे पास अपने हथियार हैं।"

2007 में हुई थी पहली मुलाकात

दरअसल, साल 2007 में यमाल और मेसी की पहली मुलाकात हुई थी। उस समय मेसी स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना में थे। इसी दौरान उन्होंने यूनिसेफ के एक चैरिटी इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में वह यमाल को नहलाते हुए नजर आए थे। स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल में आने के बाद ये फोटो सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- 'हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला', फीफा से फेवर की बात पर भड़के मेसी; टीम के प्रदर्शन को बताया हैरतअंगेज

यह भी पढ़ें- जिसके दामन पर लग चुके हैं ड्रग्स और देह व्यापार के दाग, फीफा ने उसे दी फाइनल में बड़ी जिम्मेदारी; करेगा डेब्यू