विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरानी फुटबॉल टीम ने बदला कैम्प का वेन्यू, अमेरिका की जगह अब इस देश में करेगी अभ्यास

Updated: Sun, 24 May 2026 07:34 PM (IST)

ईरान फुटबॉल टीम ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और सुरक्षा चिंताओं के कारण अपना फीफा विश्व कप आधार शिविर अमेरिका से मैक्सिको स्थानांतरित कर लिया है।

ईरान ने बदला कैम्प वेन्यू

ईरान ने बदला कैम्प वेन्यू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, फीनिक्स: अगले माह अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए ईरान ने अपना आधार शिविर अमेरिका से मैक्सिको में स्थानांतरित कर लिया है।

ईरान को अमेरिका के एरिजोना के टक्सन में यह अभ्यास शिविर लगाना था, लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे कहीं और स्थानांतरित करने की संभावना बनी हुई थी।

अध्यक्ष ने दी जानकारी

टक्सन के कीनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ईरान फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने शनिवार को कहा कि फीफा से मंजूरी मिलने के बाद उनकी टीम के आधार शिविर अमेरिका से मेक्सिको में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक फीफा ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

महासंघ का कहना है कि टीम अब सैन डिएगो के ठीक दक्षिण में स्थित मैक्सिको के तिजुआना में ठहरेगी। ताज ने कहा कि विश्व कप में भाग लेने वाले सभी देशों को अपने आधार शिविर के लिए फीफा से मंजूरी लेनी होती है। सौभाग्य से फीफा और विश्व कप के अधिकारियों के साथ इस्तांबुल में हुई बैठकों के बाद हमारी टीम के शिविर को अमेरिका से मेक्सिको में स्थानांतरित करने का हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा ईरान

11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाले टूर्नामेंट में ईरान पहला मैच ग्रुप जी में 15 जून को कैलिफोर्निया के इंग्लेवुड में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलेगा। फिर इसके छह दिन बाद इसी स्थान पर बेल्जियम के विरुद्ध और ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में 26 जून को सिएटल में मिस्र का सामना करेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर कोरियाई फुटबॉल टीम ने जीती एशियन वीमेंस चैंपियंस लीग, जापान की टोकियो वर्डी बेलेजा को हराया

यह भी पढ़ें- लेंस ने पहली बार जीता फ्रेंच कप का खिताब, फाइनल में नीस को 3-1 से हराया