FIFA World Cup 2026: अमेरिका के सामने होगी बोस्निया और हर्जेगोविना चुनौती, मेजबान टीम की क्या होगी रणनीति
फीफा विश्व कप के नॉकआउट मैच में अमेरिका बोस्निया और हर्जेगोविना का सामना करने के लिए तैयार है, जहाँ दोनों टीमें अपनी विशिष्ट रणनीतियों और संभावित शुरुआती एकादश के साथ मैदान में उतरेंगी।

अमेरिका फुटबॉल टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अपने घर में हो रहे फीफा विश्व कप में तगड़ी शुरुआत करने वाली अमेरिका की टीम नॉकआउट के पहले मैच में बोस्निया और हर्जेगोविना का मुकाबला करने के लिए तैयार है। पहले दोनों मैच जीतने वाली अमेरिका को आखिरी मैच में तुर्किये से मात मिली थी जबकि बोस्निया की टीम एक जीत और एक ड्रॉ के साथ किसी तरह विश्व कप में आई है।
हालांकि, अमेरिका को भूलना नहीं चाहिए कि इन्होंने इटली को हराकर विश्व कप का टिकट कटाया था। कैलिफोर्निया में ये टीम निश्चित तौर पर अमेरिका की पार्टी खराब करना चाहेगी।
अमेरिका की रणनीति
हाई प्रेस (लगातार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ विपक्षी हाफ पर हमला) खेलने वाली अमेरिका ने पहले दोनों मैच इसी रणनीति के साथ जीते थे। पराग्वे के विरुद्ध ये टीम सातवें और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ग्यारहवें मिनट में लीड ले चुकी थी, फिर ये ऐसा ही करना चाहेंगे।
फॉर्मेशन
अमेरिका की टीम 3-4-2-1 और 4-2-3-1 दोनों फॉर्मेशन में खेलती है।संभावित शुरुआती 11: मैट फ्रीसे (गोलकीपर), एलेक्स फ्रीमैन, क्रिस रिचर्ड्स, टिम रीम, एंटोनी रोबिंसन, वेस्टन मैक्केनी, टाइलर एडम्स, मलिक टिलमन, सेर्जिनो देस्त, फोलारिन बालोगुन और क्रिस्चियन पुलिसिक।
बोस्निया और हर्जेगोविन की रणनीति
बोस्निया और हर्जेगोविन की टीम लो ब्लॉक डिफेंस और दोहरी स्ट्राइकर साझेदारी पर निर्भर रहती है। गेंद छिनते ही ये लोग लो ब्लॉक डिफेंस पर आ जाते हैं और गेंद मिलते ही तेजी से काउंटर अटैक।
फॉर्मेशन
बोस्निया की टीम मुख्यत: 4-4-2 की फार्मेशन में खेलती है।
संभावित शुरुआती 11: निकोला वसिल्ज (गोलकीपर), अर्जन मलिच, निकोला काटिच, तारिक मुहरेमोविच, सीद कोलासिनैच, एस्मिर बजरक्तारेविच, इवान सुन्यिच, इवान बेसिच, करीम अलाज्बेगोविच, इर्मेदिन डेमिरोविच और एडिन जेको।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: कांगों के मजबूत डिफेंस से निपटना इंग्लैंड के लिए होगी बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जर्मनी की हार के बाद गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने लिया संन्यास, आखिरी मैच में नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

