Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 32 में किसकी किससे भिड़ंत? देखें क्वालीफाई कर चुकी टीमों की पूरी लिस्ट

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:06 AM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब 'राउंड ऑफ 32' में प्रवेश कर चुका है। पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ रहा, जिसमें कोलंबिया ग्रुप K में शीर्ष पर रहा। ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में कौन-कौन सी टीमें?

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में कौन-कौन सी टीमें?

    HighLights

    1. FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 32 में अब तक 30 टीमों ने जगह पक्की कर ली

    2. दो स्थान अभी खाली है

    3. राउंड ऑफ 32 का 28 जून से 3 जुलाई तक चलेगा रोमांच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup Round of 32 Schedule: क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप K मैच में पुर्तगाल को कोलंबिया ने गोलरहित (0-0) ड्रॉ पर रोक दिया। इस ड्रॉ के साथ, कोलंबिया ग्रुप K में टॉप पर रहा, जबकि पुर्तगाल को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

    वहीं, एक दूसरे मैच में डीआर कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से मात देकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले, ग्रुप-एल के मैच में इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराया, जबकि क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से मात दी। ऐसे में अब राउंड ऑफ 32 की तस्वीर साफ हो गई है। आइए जानते हैं कौन-सी टीम किससे भिड़ेगी?

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में कौन-कौन सी टीमें?

    ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब 'राउंड ऑफ 32' में प्रवेश कर चुका है। अब एक छोटी सी गलती टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। आइए एक नजर डालते हैं राउंड ऑफ 32 में क्वालीफाई करने वाली टीमें और मैचों के पूरा शेड्यूल पर।

    राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली टीमें:

    ग्रुप A: मैक्सिको, साउथ अफ्रीका

    ग्रुप B: स्विट्जरलैंड, कनाडा, बोस्निया एंड हर्जेगोविना

    ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को

    ग्रुप D: यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे

    ग्रुप E: जर्मनी, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर

    ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन

    ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र 

    ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे 

    ग्रुप I: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल

    ग्रुप J: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया/अल्जीरिया, अल्जीरिया/ईरान

    ग्रुप K: कोलंबिया, पुर्तगाल, डीआर कांगो

    ग्रुप L: इंग्लैंड, घाना, क्रोएशिया

    राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार टाइम)

    सोमवार, 29 जून

    साउथ अफ्रीका vs कनाडा-लॉस एंजिल्स स्टेडियम (रात 12:30 बजे)

    ब्राजील vs जापान-ह्यूस्टन स्टेडियम (रात 10:30 बजे)

    मंगलवार, 30 जून

    जर्मनी vs पराग्वे -बोस्टन स्टेडियम (सुबह 2:00 बजे)

    नीदरलैंड vs मोरक्को- एस्टाडियो मोंटेरे (सुबह 6:30 बजे)

    आइवरी कोस्ट vs नॉर्वे- डलास स्टेडियम (रात 10:30 बजे)

    बुधवार, 1 जुलाई

    फ्रांस vs स्वीडन- न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम (रात 2:30 बजे)

    मैक्सिको vs इक्वाडोर - मैक्सिको सिटी स्टेडियम (सुबह 6:30 बजे)

    इंग्लैंड vs डीआर कांगो-अटलांटा स्टेडियम (रात 9:30 बजे)

    गुरुवार, 2 जुलाई

    बेल्जियम vs सेनेगल- सिएटल स्टेडियम (रात 1:30 बजे)

    यूएसए vs बोस्निया एंड हर्जेगोविना-सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम (सुबह 5:30 बजे)

    शुक्रवार, 3 जुलाई

    स्पेन vs ग्रुप J की उपविजेता- लॉस एंजिल्स स्टेडियम (रात 12:30 बजे)

    पुर्तगाल vs क्रोएशिया-टोरंटो स्टेडियम (सुबह 4:30 बजे)

    स्विट्जरलैंड vs ग्रुप G/J की तीसरे स्थान की टीम- बीसी प्लेस, वैंकूवर (सुबह 8:30 बजे)

    ऑस्ट्रेलिया vs मिस्र -डलास स्टेडियम (सुबह 11:30 बजे)

    शनिवार, 4 जुलाई

    अर्जेंटीना vs केप वर्डे (Cabo Verde)-मियामी स्टेडियम (सुबह 3:30 बजे)

    कोलंबिया vs घाना- कंसास सिटी स्टेडियम (सुबह 7:00 बजे)

    नॉकआउट का पूरा शेड्यूल

    राउंड ऑफ-32: 28 जून से 3 जुलाई
    राउंड ऑफ-16: 4 से 7 जुलाई
    क्वार्टर फाइनल: 9 से 11 जुलाई
    सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई
    तीसरे स्थान का मुकाबला: 18 जुलाई
    फाइनल: 19 जुलाई (न्यू जर्सी)

    खबरें और भी