विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ARG vs ESP, FIFA World Cup 2026 Final Highlights: स्पेन बना विश्व विजेता, अर्जेंटीना का सपना तोड़ दूसरी बार जीता खिताब

Published: Sun, 19 Jul 2026 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:48 AM (IST)

Argentina vs Spain FIFA World Cup 2026 Final Highlights: 39 दिन और 104 मैच के बाद फुटबॉल को नया चैंपियन ...और पढ़ें

कांटे की टक्‍कर शुरू हुई।

कांटे की टक्‍कर शुरू हुई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026 Final Argentina vs Spain Highlights: 11 जून से शुरू हुआ फीफा विश्‍व कप 2026 अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। 39 दिन और 104 मैच के बाद रविवार देर रात फुटबॉल को नया चैंपियन मिल गया।

फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना को स्‍पेन से 0-1 से हार मिली। इसके साथ ही स्‍पेन ने 60 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया है। स्‍पेन का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले टीम 2010 में विजेता बनी थी।  

13 जुलाई 1966 को हुई टक्‍कर में अर्जेंटीना ने 2-1 से स्पेन को रौंदा था। दूसरी ओर अर्जेंटीना बैक टू बैक ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने से चूक गई। स्‍पेन की ओर से फेरन टोरेस ने इकलौता गोल किया।