विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए जंग, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे यह मुकाबला

Published: Fri, 17 Jul 2026 03:58 PM (IST)

फीफा विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल में हार का मुंह देखने वाली फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे पायदान के लिए टक्‍कर होगी।

किलियन एम्‍बाप्‍पे की नजर गोल्‍डन बूट पर

किलियन एम्‍बाप्‍पे की नजर गोल्‍डन बूट पर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार देर रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले तीसरे स्‍थान के लिए जंग होगी। सेमीफाइनल में हार का मुंह देखने वाली फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे पायदान के लिए टक्‍कर होगी।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्‍पेन ने फ्रांस को 2-0 को शिकस्‍त दी थी। वहीं अर्जेंटीना ने अं‍त में खेल पलटते हुए इंग्‍लैंड को 2-1 से रौंदकर फाइनल का टिकट कटाया था।

एम्‍बाप्‍पे गोल्‍डन बूट की रेस में

अब फ्रांस और इंग्‍लैंड सिर्फ ब्रांज मेडल के लिए ही नहीं, बल्कि और सम्‍मान के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने के लिए टकराएंगी। फ्रांस के कप्‍तान किलियन एम्‍बाप्‍पे के लिए यह मैच बेहद अहम है। एम्‍बाप्‍पे गोल्‍डन बूट की रेस में चल रहे हैं। लियोनेल मेसी और एम्‍बाप्‍पे ने अब तक 8-8 गोल किए हैं।

दोनों को अभी 1-1 मैच भी खेलना है। इंग्‍लैंड के हैरी केन और जूड बेलिंगम भी 6-6 गोल के साथ ज्‍यादा पीछे नहीं हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारत में इस भिड़ंत को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच कब खेला जाएगा?

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच 18 जुलाई, शनिवार को देर रात खेला जाएगा।

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच कहां खेला जाएगा?

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच मियामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच कितने बजे शुरू होगा?

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच भारतीय समयानुसार रात 2:30 बजे शुरू होगा। तब तक अगला दिन यानी रविवार लग चुका होगा।

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच को टीवी पर Unite8 स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मैच को मोबाइल पर Zee5 एप और वेबसाइट पर अंग्रेजी, मलयालम, बांग्ला और हिंदी भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- दुलार से तकरार तक की कहानीः 19 साल पहले मेसी ने जिसे गोद में नहलाया, अब वो ही खिताबी जंग में रोकेगा रास्ता

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ नीली 'अवे जर्सी' पहनकर क्यों उतरी अर्जेंटीना की टीम? जानिए इसके पीछे छिपा इतिहास