FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को रौंदकर शान से कटाया नॉकआउट का टिकट, मिस्र और ईरान ने खेला ड्रॉ
बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। इसी ग्रुप में मिस्र और ईरान का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। ...और पढ़ें

बेल्जियम ने हासिल की शानदार जीत
HighLights
बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई
लीनड्रो ट्रोसार्ड और केविन डी ब्रूयन ने बेल्जियम के लिए गोल किए
मिस्र और ईरान का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, मिस्र अगले दौर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेल्जियम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-जी के मुकाबले 5-1 से जीत हासिल करते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 के नॉकआउट दौर का टिकट कटा लिया। वहीं इसी ग्रुप में ईरान ने मिस्र के साथ 1-1 से ड्ऱॉ खेलते हुए किसी तरह अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
बेल्जियम ने अपने ग्रुप में गोल अंतर के आधार पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं मिस्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। ईरान तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में रहते हुए अगले दौर में जगह बनाने की रेस में है। हालांकि, इसके लिए उसे दूसरी टीमों के मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।
बेल्जियम ने दिखाया बर्चास्व
बेल्जियम के लिए लीनड्रो ट्रोसार्ड ने दो गोल किए। वहीं केविन डी ब्रूयन ने भी अपना नाम गोलशीट पर लिखवाया। वैंकूवर में खेले गए इस मैच में बेल्जियम की टीम ने न्यूजीलैंड पर शुरू से दबाव बनाकर रखा। वह अधिकतर समय न्यूजीलैंड के घेरे में रही और उसे सफलता भी जल्दी मिल गई। 28वें मिनट में केविन ने कॉर्नर लिया और लीनड्रो ने इस पर गोल कर बेल्जियम को आगे कर दिया। पहले हाफ में यही एक गोल हुआ।
दूसरे हाफ में बरसे गोल
दूसरे हाफ में तो बेल्जियम ने गोलों की बारिश सी कर दी। 50वें मिनट में केविन ने लीनड्रो को एक बेहद शानदार पास दिया। लीनड्रो का पहले प्रयास तो फेल रहा, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने गेंद को नेट में डाल दिया। अभी तक मदद करते आ रहे केविन ने 66वें मिनट में अपना नाम गोलशीट पर लिखवा दिया। पेनाल्टी एरिया से उन्होंने बेहतरीन शॉट खेला और बेल्जियम को 3-0 से आगे कर दिया।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड भी इस हाफ में अपना खाता खोलने में सफल रही। उसके लिए इस मैच का इकलौता गोल इलीजाह जस्ट ने किया, लेकिन ये सिर्फ जीत के अंतर को कम करने वाला साबित हुआ। दो मिनट बाद ही रोमेलु लुकाकू ने बेल्जियम के लिए चौथा गोल दागा और फिर इंजुरी टाइम में एलेक्सिस सीलमेकर्स ने बेल्जियम के लिए पांचवां गोल किया।
वीएआर ने किया ईरान को निराश
वहीं, इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में ईरान बेहद करीब आकर सीधे नॉकआउट दौर में जाने से चूक गया। मिस्र ने इस मैच से हासिल एक अंक के दम पर अगले दौर में जगह बना ली है। सीटल स्टेडियम में खेले गए मैच में मिस्र ने पांचवें मिनट में ही बढ़त ले ली थी। महमूद साबेर के शानदार शॉट का ईरान के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था। ईरान के पास तुरंत वापसी का मौका आया, लेकिन मेहदी तारेमी पेनाल्टी पर गोल नहीं कर पाए।
हालांकि, 14 मिनट में रमीन रेजाइयान ने ईरान के लिए गोल करते हुए उसे बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ में यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने अपने गोलों की संख्या बढ़ाने की कोशिशी जिसमें दोनों को असफलता ही मिली। हालांकि, अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में शोजा खलीलजेदाह ने इरान के लिए गोल कर दिया था, लेकिन वीएआर में उसे ऑफ साइड करार दे दिया गया जिससे इरान के खिलाड़ी काफी नाखुश दिखे।