विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ARG vs ENG SemiFinal Live Streaming: 24 साल बाद अर्जेंटीना-इंग्‍लैंड की जंग; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Published: Wed, 15 Jul 2026 06:39 PM (IST)

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। फाइनल की एक टीम तय भी हो चुकी है।

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच जंग

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच जंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। फाइनल की एक टीम तय भी हो चुकी है। स्‍पेन ने 16 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया। अब दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड गत चैंपियन और अर्जेंटीना (England vs Argentina) के बीच जंग होगी।

दोनों टीम 24 साल बार विश्‍व कप में टकराने जा रही हैं। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच आखिरी विश्व कप मैच साल 2002 में खेला गया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारत में इस मैच को टीवी और मोबाइल (ARG vs ENG SemiFinal Live Streaming) पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच बुधवार देर रात खेला जाएगा।

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा।

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच को टीवी पर Unite8 स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा विश्‍व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच को मोबाइल पर Zee5 एप और वेबसाइट पर अंग्रेजी, मलयालम, बांग्ला और हिंदी भाषाओं में देख सकते हैं।

क्‍वार्टर फाइनल में प्रदर्शन

इंग्लैंड ने नॉर्वे के खिलाफ वापसी करते हुए जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। एंड्रियास शेल्ड्रप ने पहले हाफ में वाइकिंग्स को बढ़त दिलाई, लेकिन जूड बेलिंगहम ने दो गोल करके 'थ्री लायंस' को 2-1 से जीत दिलाई और 2018 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचाया।

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल की लाइन-अप पूरी की। एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शुरुआत में 'ला एल्बिसेलेस्टे' को बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में डैन एनडोये ने मैच बराबरी पर ला दिया। मैच के 90 मिनट से आगे बढ़ने पर जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किए और अर्जेंटीना को एक और वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

हेड टू हेड

अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच वर्ल्ड कप में पहले भी पांच बार मुकाबला हो चुका है। इंग्लैंड ने 1962, 1966 और 2002 में जीत हासिल की। वहीं 1986 और 1998 में अर्जेंटीना ने बाजी मारी। 1998 में पेनल्‍टी शूटआउट में अर्जेंटीना को जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना-इंग्लैंड मुकाबले से पहले याद आया 'हैंड ऑफ गॉड' गोल, जब माराडोना ने फुटबॉल के मैदान पर लिया युद्ध में हार का बदला

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना-इंग्‍लैंड का मुकाबला भावनाओं से ऊपर वाला क्‍यों? 24 साल बाद फिर फीफा वर्ल्‍ड कप में होगी बादशाहत की जंग