विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जींस खरीदते वक्त बिना दुकानदार की बातों में आएं इन बातों का रखे विशेष ख्याल

By Rahul SharmaEdited By:
Updated: Thu, 20 Jul 2017 10:30 AM (IST)

अगर आप जींस का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपको एक ऐसी जींस चाहिए, जो कंफर्टेबल भी हो साथ ही टिकाऊ भी। अगर जींस का लुक अच्छा हो तो यह आपके आउटफिट में चार-चांद लगा सकता है।

जींस खरीदते वक्त बिना दुकानदार की बातों में आएं इन बातों का रखे विशेष ख्याल
जींस खरीदते वक्त बिना दुकानदार की बातों में आएं इन बातों का रखे विशेष ख्याल

हममें से ज्यादातर लोग ऐसे होंगे जो अपना अधिकांश समय जींस पहने-पहने ही बिताते हैं. जींस की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि आज के समय में ये हर किसी की आलमारी का हिस्सा बन चुकी है. इसे पहनना काफी आरामदेह है।अगर आप जींस का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपको एक ऐसी जींस चाहिए, जो कंफर्टेबल भी हो साथ ही टिकाऊ भी। इन सब के साथ अगर जींस का लुक अच्छा हो तो यह आपके आउटफिट में चार-चांद लगा सकता है। परफेक्ट जींस खरीदना एक चैलेंज जैसा ही है। ये टिप्स आपको एक परफेक्ट जींस खरीदने में मदद करेंगे।

फैब्रिक पर ध्यान दें
जींस खरीदने से पहले फैब्रिक को अच्छी तरह से छूकर देख लें। इससे आपको फैब्रिक की क्वालिटी का पता चल जाएगा। फैब्रिक की क्वालिटी पता करने में जल्दबाजी ना करें। जींस खरीदने से पहले उसके देश और ब्रांड के बारे में जान लें। वैसे जर्मनी के जींस की क्वालिटी काफी अच्छी मानी जाती है।

कॉटन मिक्स हो
जीन्स खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें 80 से 100 प्रतिशत तक कॉटन मिक्स हो। ऐसी जीन्स की फिटिंग काफी अच्छी होती है। कई छोटे-मोटे ब्रांड कुछ और फैब्रिक को भी जीन्स के साथ मिक्स कर देते हैं, जैसे स्पैंडेक्स, जो देखने में तो अच्छी लगती है लेकिन फिटिंग में बेकार होती है। अगर जींस लिनेन मिक्स भी हो तो भी एक परफेक्ट फिट देती है।

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें
हमेशा एक जैसी जींस मत खरीदिये। कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें औऱ कुछ नया ट्राय करें। ज्यादातर लोग एक ही तरह की जींस पहनते हैं। जबकि ये गलत है। इससे साइज का पता नहीं चलता। जबकि हर उम्र में शरीर का साइज बदलता है तो ऐसे में जरूरी है कि जींस का साइज हमेशा बदलते रहें।

स्टाइल और डिजाइन
समय के साथ कई स्टाइल्स ट्रेंड बन जाते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कुछ ऐसे स्टाइल्स जो आपको हमेशा इग्नोर ही करने चाहिए। जैसे आपकी बैक पॉकेट डिजाइन वाली न हो, ड्रमाटिक वॉश पैटर्न न हो। साथ ही ऑवर डिजाइन न हो। डिजाइन सिंपल हो और उसका लुक क्लासिक हो।

ऑकेजन का रखें ध्यान
जींस चुनने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप किस उद्देश्य के लिए खरीदारी कर रहे हैं। ऑफिस में कैजुअल थीम के लिए या फिर दोस्तों के साथ डे-आउट के लिए। अगर आप ऑफिस के लिए चुन रहे हैं तो आपकी जींस सिंपल और क्लासी होनी चाहिए। अगर दोस्तों के साथ डे-आउट पर जा रहे हों तो आप नैरो फिट जींस भी ट्राई कर सकते हैं।

पढ़ें- कहीं पहनावा ना बिगाड़ दे पेशेवर छवि

अगर दिखना चाहते हैं हैंडसम तो अपनाएं ये टिप्स