Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया में खूब देखी जा रही 8 एपिसोड की ये रोमांटिक वेब सीरीज, OTT पर बनी नंबर-1

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 05:58 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज आई है जो रिलीज होते ही इंडियन ऑडियंस की फेवरेट बन गई है। यह ओटीटी पर नंबर 1 (OTT Number 1 Series) पर ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर नंबर 1 बनी ये वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ओटीटी पर नंबर 1 बनी ये वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ सीरीज को लेकर अलग लेवल का क्रेज होता है। भले ही वह सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन से भरपूर न हों, लेकिन हल्का-फुल्का रोमांस और कॉमेडी भी ऑडियंस के दिलों में उतर जाती है। एक नई सीरीज का हाल कुछ ऐसा ही है।

    हाल ही में, एक नई वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई है जिसके क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह मामला लीगल है 2 (Maamla Legle Hai 2) को पछाड़ते हुए इस वक्त नंबर 1 सीरीज बन गई है।

    इंडियन फैंस के बीच छाई सीरीज

    8 एपिसोड की यह सीरीज दो दिन पहले ही ओटीटी पर आई है और आते ही इसने ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया है। इंटरनेट पर फैंस क्रेजी हो रहे हैं और ओटीटी पर शो ट्रेंड कर रहा है। कहानी दो प्यार करने वालों के बीच एक्सेप्टेंस, रिश्ते की नई शुरुआत के साथ आगे बढ़ता है।

    XO Kitty Netflix

    ओटीटी पर नंबर 1 बनी सीरीज

    यह सीरीज है XO, Kitty का तीसरा सीजन। दो सुपरहिट सीजन के बाद XO, Kitty Season 3 हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। 2 अप्रैल को शो का प्रीमियर हुआ और अभी से यह ओटीटी पर टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच बनी 6 एपिसोड वाली ये थ्रिलर, नई वेब सीरीज ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5' को भी छोड़ा पीछे

    क्या सीरीज की कहानी?

    तीसरा सीजन पिछले सीजन के आखिर से शुरू होता है। गलतफहमियों से भरे एक सीजन के बाद गर्मियों की छुट्टियों से कुछ ही घंटे पहले किटी, मिन हो के साथ अपने दिल की बात कहने का फैसला करती है, लेकिन बुसान की भीड़-भाड़ वाली जर्नी इस माहौल का मजा किरकिरा कर देती है। हालांकि, आखिर में मिन हो को एहसास होता है कि वह किटी से प्यार करता है।

    XO Kitty On OTT

    सीरीज की स्टार कास्ट में किटी की भूमिका एना कैथकार्ट ने निभाया है। वहीं, होई मिन-योंग (डे), जिया किम (यूरी), सांग हेन ली (मिन हो), एंथोनी कीवन (क्यू), रेगन अलियाह (जूलियाना) ने भी अहम भूमिकाएं निभाई है। इस सीरीज का पहला सीजन 2023 में आया था और दूसरा सीजन 2025 में आया था। दोनों ही ओटीटी पर काफी पसंद किए गए थे।

    यह भी पढ़ें- दुश्मनी से रोमांस तक... OTT पर आ रही 8.9 IMDb रेटिंग वाली सीरीज Heated Rivalry, कहानी है दमदार