Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Matka King: कौन थे 'मटका किंगपिन' रतन खत्री? जिनसे प्रेरित है Vijay Varma की क्राइम ड्रामा सीरीज

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:53 PM (IST)

    Vijay Varma स्टारर 'मटका किंग' क्राइम ड्रामा सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। ...और पढ़ें

    कौन थे मटका किंगपिन रतन खत्री?

    कौन थे मटका किंगपिन रतन खत्री?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय वर्मा इस वक्त प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। एक्टर ने सीरीज में एक जुआ सरगना ब्रिज भट्टी की भूमिका निभाई है जो 1960 के दशक के बॉम्बे में जुए का धंधा चलाता है और पूरे शहर में अपना कारोबार फैलाता है।

    लेकिन क्या आपको पता है कि 'मटका किंग' (Matka King) भारतीय जुआ सरगना और फिल्म प्रोड्यूसर रतन खत्री से प्रेरित है? आइए जानते हैं कौन थे रतन खत्री?

    यह भी पढ़ें- Matka King Review: क्राइम ड्रामा में 'मटका किंग' बनकर छाए Vijay Varma, असल कहानी से कितना न्याय कर पाई सीरीज?

    कौन थे रतन खत्री?

    रतन खत्री (लगभग 1932 – 9 मई 2020) एक भारतीय जुआ सरगना (Gambling Kingpin) और फिल्म निर्माता (Film Producer) थे। उन्हें व्यापक रूप से मटका किंग के रूप में जाना जाता था, क्योंकि उन्होंने मटका, जो कि सट्टेबाजी का एक रूप है, को भारत के सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले भूमिगत इंडस्ट्री में से एक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    matka

    ब्रिटिश भारत के कराची में जन्मे खत्री, 1947 के विभाजन के दौरान मुंबई आ गए थे। कई दशकों के दौरान, उन्होंने पूरे देश में जुए का एक ऐसा नेटवर्क खड़ा किया, जो उनके नाम और उनकी विरासत का पर्याय बन गया।

    इमरजेंसी में गए थे जेल

    1970 के दशक तक, रतन मटका पूरे देश में एक बहुत बड़ी चीज बन गया था, और बताया जाता है कि इसका रोजाना का टर्नओवर ₹1 करोड़ तक पहुंच गया था। ग्राहकों में समाज के हर तबके के लोग शामिल थे, जिनमें बॉलीवुड के मशहूर सितारे और बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी थे। हालांकि, भारत में इमरजेंसी के दौर (1975–1977) में इस कारोबार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 19 महीनों के लिए जेल में डाल दिया था।

    खबरें और भी

    Matka King

    'मटका किंग' (Matka King) सीरीज में विजय वर्मा के किरदार की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दिखाई गई है इसके साथ ही इमरजेंसी वाला दौर भी दिखाया गया है। वहीं मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का भी हिट दिया है। सीरीज में विजय के साथ साईं ताम्हणकर, कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव ने अहम किरदार निभाए हैं।

    Matka King (1)

    मटका किंग के बारे में

    1964 से 1975 के बीच की कहानी, 'मटका किंग' बृज भट्टी की कहानी है- एक मेहनती कॉटन ट्रेडर, जो 'मटका' नाम का एक जुआ शुरू करता है। वह इस कुलीन शौक को शहर के कोने-कोने में पहुंचा देता है। पूरे देश में फैल चुके इस मटका खेल के ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कई लोग इसके विरोध में भी खड़े होते हैं और आखिरकार ब्रिज भट्टी जेल चला जाता है। हालांकि सीरीज की कहानी जेल जाने से पहले ही खत्म हो जाती है ऐसे में मेकर्स इसके दूसरे सीजन का भी हिंट देते हैं। मटका किंग 17 अप्रैल 2026 से प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर Matka King बनकर छाए विजय वर्मा, इस एक चीज में एक्टर को नहीं हरा सकता है कोई