विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prime Video पर आते ही 7 एपिसोड की सीरीज ने किया कब्जा, सस्पेंस ड्रामा को IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Published: Sat, 06 Jun 2026 12:39 PM (IST)

Prime Video पर आते ही 7 एपिसोड की सस्पेंस ड्रामा सीरीज ने टॉप 10 में जगह बना ली है।

प्राइम वीडियो पर आते ही छाई सीरीज

प्राइम वीडियो पर आते ही छाई सीरीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते ओटीटी पर कई सीरीज और फिल्मों ने दस्तक दी। एक्शन, रोमांस से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस तक कई जॉनर की फिल्में और सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इन्हीं में से एक ऐसी सीरीज जिसने आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना कब्जा जमा लिया है।

7 एपिसोड की इस सीरीज को IMDb पर तो धांसू रेटिंग मिली ही, साथ ही इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में भी कब्जा जमा लिया है। सीरीज दर्शकों को खासी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी इसके विषय को लेकर काफी चर्चा छिड़ी हुई है।

pyramid (2)

आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी से लोगों ने काफी कनेक्ट किया है। सीरीज की कहानी एक ऐसे यंग लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है जो बहुत महत्वकांक्षी है लेकिन बेसब्र भी। वह बहुत अमीर बनना चाहता है और नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस के चक्कर में फंस जाता है। जिसकी वजह से ना सिर्फ उसका फ्यूचर बल्कि अपनी फैमिली विश्वास भी दांव पर लग जाता है।

pyramid (3)

यह भी पढ़ें- Gullak 5 Review: फैमिली ड्रामा में Deepika Padukone का मुद्दा, रोजमर्रा के किस्सों से फिर खनखनाई 'गुल्लक'

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही सीरीज

अब तक शायद आप समझ गए होंगे कि यहां पिरामिड स्कीम (Pyramid Scheme) की बात की जा रही है। जो प्राइम वीडियो (Prime Video) पर 5 जून 2026 को स्ट्रीम हुई है। 7 एपिसोड की इस सीरीज ने आते ही टॉप 10 में कब्जा जमा लिया है। यह सीरीज इस वक्त नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। वहीं IMDb (Internet Data Base) ने सीरीज को 7 रेटिंग दी है।

pyramid (1)

सीरीज के बारे में

Pyramid Scheme को TVF के अंतर्गत श्रेयांश पांडे ने बनाया है। इसमें परमवीर चीमा, रणवीर शोरे और अल्फिया जाफरी ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- OTT पर हुआ 'कैबरे क्वीन' का डेब्यू, Salman Khan की मम्मी ने क्राइम थ्रिलर में उड़ाया गर्दा