Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The Pyramid Scheme OTT: लालच और धोखे का डोज 'द पिरामिड स्कीम', ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:55 PM (IST)

    मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगी 'द पिरामिड स्कीम'

    2. मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

    3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज होने वाली वेब सीरीज सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता परमवीर चीमा जल्द ही अपकमिंग सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' में नजर आएंगे। मेकर्स की तरफ से इस सीरीज की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। 

    एक अनोखी कहानी पर आधारित 'द पिरामिड स्कीम' लंबे समय से सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ओटीटी पर कहां आएगी 'द पिरामिड स्कीम'

    बात की जाए 'द पिरामिड स्कीम' की ओटीटी रिलीज की तरफ तो इस सीरीज को 5 जून 2026 को भारत सहित दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में स्ट्रीम किया जाएगा। सोमवार को प्राइम वीडियो इन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का खुलासा किया है। 

    यह भी पढ़ें- Prime Video पर टॉपर निकली 2 घंटे की क्राइम ड्रामा , Drishyam जैसे सस्पेंस और थ्रिल से भरी है कहानी

    the pyramid scheme web series

    बात की जाए 'द पिरामिड स्कीम' की कहानी की तरफ तो यह सीरीज सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हरिद्वार की पृष्ठभूमि पर आधारित 'द पिरामिड स्कीम' की कहानी गोल्डी (परमवीर सिंह चीमा द्वारा निभाए गए किरदार) के इर्द-गिर्द घूमती है।

    गोल्डी एक आकर्षक और कुछ नया करने की चाह रखने वाला ऐसा युवा है जो एक बेहतर जिंदगी की तलाश में है, लेकिन किसी तरह वह पिरामिड मार्केटिंग की चकाचौंध भरी और अजीब तरह से लुभावनी लगने वाली दुनिया में खिंचा चला जाता है।जैसे ही वह जमीन से जुड़े और बेहद ईमानदार स्वभाव के मनोज श्रीवास्तव (बहुमुखी अभिनेता रणवीर शौरी द्वारा निभाए गए किरदार) के साथ हाथ मिलाता है।

    एक बेहतर जीवन की उसकी चाहत जल्द ही लालच, महत्वाकांक्षा और धोखे के चलते एक डार्क मोड़ ले लेती है। आज के समय के 'हसल कल्चर' में लिपटी 'द पिरामिड स्कीम' किसी भी कीमत पर सफलता पाने की अंधी दौड़ में चुकाई जाने वाली भारी भावनात्मक और मानवीय कीमत को बयां करती है।

    क्या है 'द पिरामिड स्कीम' की कास्ट

    बात की जाए इस सीरीज की कास्ट के बारे में तो इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफ़री और आशीष राघव लीड रोल्स में नज़र आएंगे। साथ ही अखिलेन्द्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में सपोर्ट करते दिखेंगे।

    खबरें और भी

    बता दें कि इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस, श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएटेड, आशीष आर शुक्ला व श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्टेड और अक्षेंद्र मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

    यह भी पढ़ें- System Review: कोर्ट रूम ड्रामा में छाईं Sonakshi-Jyothika, आशुतोष गोवारिकर निकले सरप्राइज; क्या है कमी?