यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Night Manager 2: रावण की लंका में अपने ही हाथ जलाएंगे आदित्य? पहले से ज्यादा खतरनाक होगा अनिल कपूर का वार
The Night Manager Season 2 Trailer आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिर से वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के सीजन 2 में नजर आएगी। हाल ही में इस सी ...और पढ़ें

HighLights
- 'द नाइट मैनेजर 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज
- अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिर दिखेगी जोड़ी
- इस तारीख को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लौटेगा 'द नाइट मैनेजर'
नई दिल्ली, जेएनएन। The Night Manager Season 2 Trailer: आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। उसके पहले सीजन में दोनों ही एक्टर के काम की काफी सराहना हुई थी। पहले सफल सीजन के बाद फैंस 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अब 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। इस सीजन में शैली और शान के बीच की तकरार और भी ज्यादा इंटेंस होने वाली है, क्योंकि इस बार शान, शैली उर्फ अनिल कपूर को बर्बाद करने के लिए खुद ही रावण की लंका में घुस गए हैं।
अनिल कपूर का पहले से ज्यादा शातिर दिखा किरदार
'द नाइट मैनेजर' के सीजन 2 के ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक दमदार वॉइस ओवर के साथ, जहां आदित्य कहते हैं कि 'रावण की लंका जलाने के लिए आग तो लगानी पड़ेगी। इसके बाद होता है तेज धमाका और गोलीबारी।
आदित्य रॉय कपूर ट्रेलर में शॉन सेनगुप्ता का किरदार निभा रहे हैं, जोकि एक पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर है और शैलेंद्र रुंगता उर्फ अनिल कपूर का कारोबार खत्म करने के लिए वह उनकी गैंग में ही मिल जाता है और उनके खिलाफ एक ऐसा प्लान बनाता है, जो सस्पेंस से भरपूर है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
शॉन टीम में शामिल होकर पहले शैली का भरोसा जीतता है और उसके बाद धीरे-धीरे गैंग में शामिल होकर उसके सभी गैर- कानूनी धंधे को एक-एक करके बंद करवाता है।
अनिल कपूर का दिखा और भी खतरनाक अवतार
'द नाइट मैनेजर' के ट्रेलर में अनिल कपूर का पहले से ज्यादा खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। वह ट्रेलर में कहते हैं, 'नए रिश्ते बनाने के लिए पुराने तोड़ने पड़ते हैं, फिर चाहे वो दोस्ती हो या फिर मुल्क'। इसके बाद जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे आदित्य और अनिल के बीच का मिलाप दिखाया जाता है।
हालांकि, ट्रेलर के अंत में ये दिखाया गया है कि कैसे अनिल कपूर को ये शक होता है कि आदित्य उन्हें धोखा दे रहे हैं, जिसके बाद वो आदित्य से पूछते हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'द नाइट मैनेजर-2'
आगे क्या होगा, क्या आदित्य रावण की लंका में घुसकर उसमें आग लगाएंगे या फिर इसमें वह खुद जल जाएंगे, ये अब भी एक सस्पेंस है। आदित्य और अनिल कपूर के अलावा सीरीज में शोभिता धुलिपाला भी अहम भूमिका में हैं, जो अनिल कपूर की गैंग का हिस्सा हैं। द नाइट मैनेजर का दूसरा सीजन 30 जून 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।