Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rings of Power 2 Trailer: तबाही मचाने आ रहा है सौरोन, 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 01:48 PM (IST)

    ओटीटी पर अंग्रेजी भाषा में रिलीज होने वाले हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट हैं जिनकी कहानी ने लोगों के दिलों को छुआ है। ऐसी ही एक सीरीज है द लॉर्ड ऑफ रिंग्स र ...और पढ़ें

    'रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 2 ट्रेलर. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
    'रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 2 ट्रेलर. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

    HighLights

    1. 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
    2. ट्रेलर को देख शो की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हुए फैंस
    3. अगस्त में शुरू होगा शो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की दुनिया की पॉपुलर सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब मेकर्स सीजन 2 के साथ हाजिर होने वाले हैं। 'द लॉर्ड ऑफ रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

    'रिंग्स ऑफ पावर' सीजन 2 का ट्रेलर हुआ जारी

    अमेजन प्राइम की ये वेब सीरीज ओटीटी पर अगले महीने दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को सैन डिएगो में 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च किया गया। नए सीजन में काफी कुछ नया और ऐसा होगा, जो पहले से भयानक हो सकता है। इस ट्रेलर को शो के निर्माता जे.डी.पेन, एक्ट्रेस अभिनेत्री और फेमस जेनर फैन यवेट निकोल ब्राउन की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

    सौरोन की हुई वापसी

    एक्शन से भरपूर 'रिंग्स ऑफ पावर' के दूसरे सीजन में एक बार फिर विलेन सौरोन का आतंक देखने को मिलेगा। वह पृथ्वी पर अंधकार और बुराई की वापसी का एलान करता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे धोखे और छल की शक्तियों का इस्तेमाल कर सौरोन ने वह अंगूठी बनाई है, जिसे 'रिंग्स ऑफ पावर' कहा जाता है।

    ट्रेलर देख फैंस ने कही ये बात

    कमाल के बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग्स के साथ ये शो अगले महीने अमेजन प्राइम पर दस्तक दे रहा है। ट्रेलर को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि वह इस शो के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते।

    खबरें और भी

    नए सीजन में एक काल्पनिक दुनिया के तहत काफी कुछ दिखाया गया है। सीजन 2 में बैरो-वाइट्स की सेना, हिल-ट्रॉल डैमरोड, एक समुद्री कीड़ा भी शामिल है।

    इस दिन होगा शो का प्रीमियर

    'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' का दूसरा सीजन 29 अगस्त को अमेजन प्राइम पर प्रीमियर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Savi On OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आई दिव्या खोसला की 'सावी', इस प्लेटफॉर्म पर उठाइए थ्रिलर मूवी का मजा