Toaster Trailer: कंजूस मक्खीचूस बने राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 'रमाकांत' ने पार की सारी हदें
नेटफ्लिक्स ने राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत डार्क कॉमेडी 'टोस्टर' का ट्रेलर जारी किया है। यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। रा ...और पढ़ें
-1775308226732_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपनी अपकमिंग डार्क कॉमेडी टोस्टर (Toaster) का ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 15 अप्रैल को सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इस फिल्म में राजकुमार कुमार एक कंजूस आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी पत्नी उसकी कंजूसी की वजह से परेशान रहती है। वह खर्च किए गए हर रुपये का हिसाब रखता है, जिससे उसकी पत्नी तंग आ जाती है। लेकिन हालात तब बेकाबू हो जाते हैं जब वे किसी की शादी के लिए गिफ्ट देने के लिए तोहफे के तौर पर एक टोस्टर खरीदते हैं। इस टोस्टर में कुछ तो खास बात है, क्योंकि शहर के लगभग सभी लोग इसे पाने के लिए होड़ में लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Toaster OTT Release: कब रिलीज होगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म, कहां देखें?
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित और कम्पा फिल्म्स के बैनर तले पत्रलेखा द्वारा निर्मित, टोस्टर में रियल लाइफ से जुड़े भी कई पंचेज हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा सहित कई कलाकार हैं।
View this post on Instagram
राजकुमार राव ने फिल्म को बताया खास
फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए खास है क्योंकि यह हमारे प्रोडक्शन हाउस, कम्पा फिल्म के बैनर तले बनी हमारी पहली फिल्म है, जिसे पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। मैं इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे 'टोस्टर' की ओर सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली बात यह है कि कैसे एक छोटी सी चीज किसी के दिमाग पर पूरी तरह से असर डाल सकती है।”
-1775309026606.jpg)
खबरें और भी
एक्टर राजकुमार राव इस फिल्म से पहले साल 2024 की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे, जिसमें मुख्य किरदार में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दिखाई दीं। इसके बाद उनकी एक्शन थ्रिलर मालिक पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई थी।