23 साल बाद OTT पर गर्दा उड़ाएगा 'छोटा सर्किट', मुंबई साइबर सेल ने Rajkumar Hirani से की थी ये गुजारिश
अरशद वारसी की अपकमिंग सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से उनके ऑनस्क्रीन बेटे 'छोटा सर्किट' एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने बताया कि ...और पढ़ें

'प्रीतम एंड पेड्रो' वेब सीरीज/ फोटो- Youtube
HighLights
'प्रीतम और पेट्रो' से होगा 'छोटा सर्किट' का डेब्यू
साइबर सेल ऑफिसर का आया था राजकुमार हिरानी को फोन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली के बाद अब जल्द ही बॉलीवुड के बहु प्रतिभाशाली डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने भी OTT प्लेटफॉर्म का रुख कर दिया है। थ्री-इडियट्स के डायरेक्टर जल्द ही अपनी वेब सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।
इस वेब सीरीज से न सिर्फ राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू हो रहा है, बल्कि मुन्ना भाई एमबीबीएस में छोटा सर्किट का किरदार अदा करने वाले वीर भी एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं। कैसे राजकुमार हिरानी को साइबर क्राइम पर सीरीज बनाने का आइडिया आया, इसके बारे में उन्होंने बताया।
मुंबई सेल के प्रमुख ने किया था फोन
वेब सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' की रिलीज से पहले राजकुमार हिरानी ने हाल ही में ट्रेलर लॉन्च पर यह बताया था कि साइबर सेल के टॉपिक पर उन्हें सीरीज बनाने लॉकडाउन के दौरान आया था। निर्देशक ने कहा, "कोविड के दौरान मुझे मुंबई साइबर सेल के प्रमुख का फोन आया था। वे साइबर क्राइम पर फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन इस विषय पर कोई काम नहीं कर रहा था। मैंने उनसे कहा कि वे मुझे इसका आइडिया बताएं, मैं घर से इस पर काम कर सकता हूं।"
राज कुमार हिरानी ने आगे कहा, "इसी दौरान मेरी मुलाकात अमित दुबे से हुई। उन्होंने मुझे अपनी कुछ छोटी कहानियों की किताब दी, जिसमें कई ऐसे आइडियाज थे जिन पर शॉर्ट फिल्म बनाई जा सकती थी।”
यह भी पढ़ें- Pritam And Pedro OTT: ओटीटी पर होगा Rajkumar Hirani का राज, कब और कहां स्ट्रीम होगी डेब्यू सीरीज?
-1781602947422.jpg)
राजकुमार हिरानी का बेटा रखेगा एक्टिंग में डेब्यू
साइबर क्राइम पर बेस्ड इस सीरीज से निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे 'वीर हिरानी' एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार बतौर युवा अभिनेता डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वह संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में 'छोटा सर्किट' का किरदार अदा कर चुके हैं।
खबरें और भी
फिल्म में उनके अलावा अरशद वारसी, बमन ईरानी, मोना सिंह और विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं। सेक्टर 36 के बाद एक बार फिर से विक्रांत मैसी नेगेटिव भूमिका अदा करेंगे। यह सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होगी।