एपिसोड 19, रेटिंग 7.5... आ रहा OTT की सुपरहिट Horror Thriller का आखिरी सीजन, फेयरवेल पोस्ट में इमोशनल हुए एक्टर
सुपरहिट वेब सीरीज का नया सीजन आ रहा है। इस सीरीज को लेकर काफी हलचल है। अब लीड एक्टर ने नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

आ रहा सुपरहिट सीरीज का नया सीजन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज का नया सीजन आ रहा है जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है। इस सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो दर्शकों को खुशी करने के साथ-साथ भावुक भी कर रहा है। इसकी वजह सीरीज के लीड एक्टर का एग्जिट होना है।
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन (The Walking Dead: Daryl Dixon)। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, जो ओटीटी पर सुपरहिट रहे। अब चौथे सीजन की शूटिंग भी कंप्लीट हो गई। इसकी जानकारी डेरिल डिक्सन का किरदार निभाने वाले अभिनेता नॉर्मन रीडस (Norman Reedus) ने दिया है।
आखिरी सीजन की शूटिंग हुई कंप्लीट
नॉर्मन रीडस ने द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन के आखिरी सीजन की शूटिंग पूरी करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने जॉम्बी हंटर कैरेक्टर को अलविदा कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में कहा, "मंगोलिया से लौटने के बाद अब मैं पिछले एपिसोड की फोटो देख रहा हूं। उनमें से किसी को भी हटाना या छोड़ना बहुत मुश्किल था।"
नॉर्मन रीडस ने किया इमोशनल पोस्ट
नॉर्मन रीडस ने आगे कहा, "मैंने यहां उनमें से कोई भी फोटो पोस्ट नहीं की है, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग यह शो देखें। क्रू के साथ काम करने का अनुभव अब तक का सबसे अच्छा रहा और जब यह पूरा हुआ तो कुछ हासिल करने का एहसास बहुत शानदार था। इसमें बहुत मेहनत लगी है और हमने दिल से काम किया है। मुझे लगता है कि आप इसे महसूस कर पाएंगे। यह एक खास सीजन था। मैं चाहता हूं कि आप इसे जल्द से जल्द देखें। इस बार इसका अनुभव बिल्कुल अलग और खास होने वाला है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 10 एपिसोड की सीरीज Netflix पर बनी नंबर-1, Must Watch एक्शन थ्रिलर को मिली है 8.5 की धांसू रेटिंग
कब रिलीज हो रहा आखिरी सीजन?
बता दें कि द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 4 (The Walking Dead: Daryl Dixon Season 4 Release Date) की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है। तीसरा सीजन पिछले साल ही आया था। यह 'द वॉकिंग डेड' फ्रेंचाइजी की स्पिन ऑफ सीरीज है जो डेरिल डिक्सन पर आधारित है। प्राइम वीडियो पर मौजूद यह सीरीज सुपरहिट सीरीज की लिस्ट में शुमार है। इसे 7.5 IMDb रेटिंग मिली थी।