Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप Romantic Film ने OTT पर जमाई धाक, मस्ट वॉच बनी 2 घंटे 25 मिनट की मूवी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:18 AM (IST)

    जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही, अब वह ओटीटी पर धमाका कर रही है। इस फिल्म ने आते ही ट्रेंडिग लिस्ट में कब्जा कर लिया है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाती हैं, लेकिन जब ओटीटी पर आती हैं तो धमाका कर देती हैं। दो महीने पहले आई एक बॉलीवुड फिल्म का भी यही हाल है। बड़े पर्दे से हटकर ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है।

    बॉलीवुड की ये फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। कहानी में प्यार भी है और दर्द भी। इसे क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर खास पैसा नहीं कमा पाई। मगर दो महीने के बाद इसने ओटीटी पर दस्तक दी और आखिरकार घर बैठे लोग इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं।

    टॉप ट्रेंडिंग में मारी बाजी

    इस रोमांटिक फिल्म को ओटीटी पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है। यही वजह है कि दो दिन में ही फिल्म ने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बाजी मार ली है। इस फिल्म ने महीनों से ट्रेंड कर रही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 OTT) को पीछे कर दिया है।

    प्यार-दर्द से भरी फिल्म की कहानी

    फिल्म की कहानी दो इंजीनियर स्टूडेंट्स की है जिन्हें एक-दूसरे से इश्क हो जाता है और वे बिना सेटल हुए ही शादी करने का फैसला कर लेते हैं। कम उम्र में शादी-बच्चे और नई जिम्मेदारियां आने पर दोनों के रिश्ते में चुनौतियां भी आती हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    Chand Mera Dil

    यह फिल्म है चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil)। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर में अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है।

    किस ओटीटी पर है चांद मेरा दिल?

    बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही चांद मेरा दिल अब ओटीटी पर आ गई है। दो महीने बाद 17 जुलाई 2026 को इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया गया। यह फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने प्रीतम एंड पेड्रो और धुरंधर 2 को भी पछाड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 14 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, 1 घंटे 33 मिनट की थ्रिलर का ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा

    यह भी पढ़ें- Netflix पर दहशत फैलाने आ रही है Obsession, इस तारीख को ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर हॉरर थ्रिलर देगी दस्तक