Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    27 साल पुराने ऐतिहासिक मिशन की कहानी Operation Safed Sagar, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:32 AM (IST)

    कारगिल वॉर के दौरान भारतीय वायु द्वारा किए गए ऑपरेशन सफेद सागर पर आधारित अब एक वेब सीरीज आ रही है। ...और पढ़ें

    ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज कब होगी रिलीज

    2. ट्रेलर में दिखी भारतीय वायु सेना की जांबाजी

    3. इस प्लेटफॉर्म स्ट्रीम होगी ऑपरेशन सफेद सागर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से सिनेमा जगत में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में भारतीय सेनाओं द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के मुद्दे हमेशा से फिल्ममेकर्स की पहली पसंद रहे हैं।

    अब इस कड़ी में नया नाम ऑपरेशन सफेद सागर का शामिल हो रहा है, जो कारगिल वॉर के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने के लिए चलाया गया था। अब इस मिशन पर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) आ रही है, जिसका शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

    ओटीटी पर दिखेगी ऑपरेशन सफेद सागर की कहानी

    साल 1999 में दुश्मन देश पाकिस्तान और भारत के बीच सैन्य संघर्ष कारगिल युद्ध पर कई फिल्मों और सीरीज को बनाया जा चुका है। लेकिन अब इस वॉर एक दूसरा पहलू लेकर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर आ रही है, जिसमें ये दर्शाया जाएगा कि कैसे इस लड़ाई में भारतीय वायु सेना ने भी अहम भूमिका निभाई थी और आसमान में रहकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।

     

    यह भी पढ़ें- 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में चमकी Yami Gautam की Article 370, घर बैठे इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ये मास्टरपीस

    operation safed sagar

    सोमवार को ऑपरेशन सफेद सागर के मेकर्स की तरफ से सीरीज का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें इंडियन एयर फोर्स के उन जाबांज पायलट की बहादुरी को दर्शाया गया है, जिन्होंने अपने देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगा दी थी। बीते दिनों ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर सामने आया था और अब ट्रेलर ने भी फैंस का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से इस सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 

    खबरें और भी

    गौर करें ऑपरेशन सफेद सागर की रिलीज डेट की तरफ तो 7 अगस्त 2026 को इस सीरीज को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए ऑपरेशन सफेद सागर का ये ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। 

    ऑपरेशन सफेद सागर की कास्ट 

    निर्देशक अभिजीत सिंह परमार और कुशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर को बनाया गया है। ये एक मल्टी स्टारर सीरीज है, जिसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा, अभय वर्मा, आदिल हुसैन और प्रजक्ता कोहली जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Netflix Releases: विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' The Exorcism तक, 22 से 28 जुलाई OTT पर आएगा मनोरंजन का तूफान