Bafta Award में 6 कैटेगरी में रही विजेता, OTT पर कब और कहां आ रही है One Battle After Another
One Battle After Another OTT: हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में कामयाबी का डंका बजाया। अब ...और पढ़ें

ओटीटी पर आएगी वन बैटल आफ्टर अनदर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कहां आएगी वन बैटल आफ्टर अनदर
बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में मचाई हॉलीवुड मूवी की धूम
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। One Battle After Another OTT Release: सोमवार को ब्रिटिश फिल्म अकादमी पुरस्कार यानी बाफ्ता का एलान किया गया। इस इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड में हॉलीवुड सिनेमा की बीते साल आई ब्लॉकबस्टर वन बैटल आफ्टर अनदर का दबदबा देखने को मिला। ऑस्कर विनर अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो की इस मूवी ने बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में 6 अलग-अलग कैटेगरी में जीत का परचम लहराया।
इस बीच वन बैटल आफ्टर अनदर की ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी को आप ऑनलाइन कब और कहां देख सकते हैं।
ओटीटी पर कहां आएगी वन बैटल आफ्टर अनदर
79वें बाफ्ता अवॉर्ड में कामयाबी का स्वाद चखने वाली वन बैटल आफ्टर अनदर की चर्चा हर तरफ हो रही है। हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन के निर्देशन में बनने वाली इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ने सही मायनों में दर्शकों और क्रिटिक्स को प्रभावित किया। अब वन बैटल आफ्टर अनदर की ओटीटी रिलीज की घोषणा हो गई है, खासतौर पर बाफ्ता के बाद से हर कोई इसे देखने को लिए बेताब नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- BAFTA Awards 2026 में इंडियन फिल्म Boong ने मारी बाजी, जीत के बाद डायरेक्टर बोलीं- 'हम मणिपुर में शांति...'

मालूम हो कि वन बैटल आफ्टर अनदर को 26 फरवरी को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में आप भी लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर वन बैटल आफ्टर अनदर को ऑनलाइन देखने का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ ही दिन बाद ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं।
लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर को कई कैटेगरी में बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में नॉमिनेट किया गया था। जिनमें से 6 में इस मूवी ने जीत का परचम लहराया। उसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
बाफ्ता अवॉर्ड 2026- वन बैटल आफ्टर अनदर की जीत
बेस्ट फिल्म
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
बेस्ट एडिटिंग
बेस्ट डायरेक्टर
इस तरह से 79वें ब्रिटिश फिल्म अकादमी पुरस्कार में अलग-अलग कैटेगरी में वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीत हासिल की है। बता दें कि इस मूवी को 2025 की सबसे बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म भी करार दिया गया है।
ऑस्कर पर वन बैटल आफ्टर अनदर की नजरें
बाफ्ता अवॉर्ड में जीत दर्ज करने वाली वन बैटल आफ्टर अनदर की नजरें अब आगामी ऑस्कर अवॉर्ड पर रहेंगी। 98वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए 13 अलग-अलग कैटेगरी में इस मूवी को नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि 15 मार्च 2026 को ऑस्कर अवॉर्ड 2026 का एलान किया जाएगा।