विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फूलों के बगीचे में दफ्न लाशें, थ्रिल से भरी सीरीज... 6 एपिसोड वाली इस क्राइम थ्रिलर ने OTT पर मचाई दहशत

Published: Fri, 20 Feb 2026 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Feb 2026 12:41 PM (IST)

अगर आपको रहस्यों से भरी वेब सीरीज पसंद है तो आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक वेब सीरीज जरूर देखनी ...और पढ़ें

ओटीटी की मस्ट वॉच वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

ओटीटी की मस्ट वॉच वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 10 महीने पुरानी वेब सीरीज इस वक्त ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई है। अगर आप कोई बढ़िया क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर देखने की सोच रहे हैं तो आपको 6 एपिसोड वाली इस सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

नई वेब सीरीज ने ओटीटी पर किया कब्जा

वेब सीरीज की कहानी, सस्पेंस और क्लाइमेक्स बहुत ही शानदार है। कहानी एक गार्डनर की है जिसके बगीचे में लाशें दफ्न हैं। वह उन लाशों से खाद बनाते हैं जो उनके खूबसूरत बगीचे का गहरा राज है।

मां की लालच ने बनाया हिटमैन

एक गार्डनर होता है जो बचपन में एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेशनलेस बन जाता है जिसका फायदा उसकी मां उठाती है और उसे अपने फायदे के लिए हिटमैन बना देती है। वह पैसे लेकर लोगों का मर्डर करवाती है जिसे उसका बेटा (गार्डनर) अंजाम देता है ताकि वह अपने सपनों का महल वापस खरीद सके।

we

मां के इरादों को चुनौती देता है प्यार

गार्डनर पैसों के लिए लोगों को मारता है और उसकी लाश अपने बगीचे में दफ्ना देता है। एक रोज उसे धीरे-धीरे इमोशन का एहसास होने लगता है और उसे एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसे उसे मारना है। यहां उसकी जिंदगी एक नया मोड़ लेती है।

तभी उसे एक ऐसी सच्चाई का पता चलता है जो उसके और उसकी मां के होश उड़ा देता है। गार्डनर प्यार के खातिर खुद को कुर्बान करने लगता है। लड़की को भी गार्डनर की सच्चाई का पता चलत जाता है।

यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर 1 बनी ये सीरीज, दिमाग को सन्न कर देगी 6 एपिसोड वाली थ्रिलर; रहस्यों से भरी है कहानी

the gardener

ओटीटी पर कहां देखें द गार्डनर सीरीज

जिस वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है स्पैनिश क्राइम ड्रामा द गार्डनर (The Gardener) की। अल्वारो रिको, कैटालिना सोपेलाना और सेसिलिया सुआरेज से सजी यह सीरीज 6 एपिसोड की है जो पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी।

यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। आप इस सीरीज को हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं। इसे IMDb से 6.3 रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar छोड़िए... OTT की ये स्पाई थ्रिलर देख 'लेडी एजेंट' के फैन हो जाएंगे, दुश्मनों को चकमा देने में माहिर