Valentine Week से पहले OTT पर दस्तक देगी ये रोमांटिक-कॉमेडी, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म
फरवरी में वैलेंटाइन वीक आने वाला है और उसके पहले ओटीटी पर एक रोमांटिक-कॉमेडी दस्तक देने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और अब ओटीटी पर धमाल ...और पढ़ें
-1769780467218_m.webp)
21 दिन बाद ओटीटी पर दस्तक दे रही रोमांटिक कॉमेडी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी फिल्म के लिए कमर्शियल सक्सेस काफी मायने रखती है और इसे तोला जाता है उसके बजट से। ऐसी ही एक फिल्म है जो 14 दिन पहले थिएटर में रिलीज हुई और कम वक्त में ही इसने अपना बजट वसूल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।
वहीं दूसरी ओर वैलेंटाइन वीक भी आने वाला है ऐसे में इस फिल्म का आना सोने पे सुहागा है। यह रोमांटिक कॉमेडी कब और कहां रिलीज होगी, आइए जानते हैं।
परिवार और रिश्तों पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी
फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के बारे में है जिसने सिंगल फादर ने पाल पोसकर बड़ा किया है। अपने पिता को फिर से खुश देखने के लिए पक्का इरादा करके वह खुद मैचमेकर बनने का फैसला करता है, वहीं दूसरी ओर उसकी खुद की जिंदगी में भी एक लड़की है।
-1769780651128.png)
यह भी पढ़ें- Kohrra Season 2 OTT Release: दिमाग के पुर्जे खोल देगी क्राइम थ्रिलर, मोना सिंह और बरुण सोबती खंगालेंगे सच
हालात तब मुश्किल हो जाते हैं जब लड़की के पिता उनके रिश्ते की शर्त के तौर पर रजिस्टर्ड शादी पर जोर देते हैं। जो बात एक सीधी-सादी मांग लगती है, वह जल्द ही अपने बेटे की ध्यान से बैलेंस की गई जिंदगी को बिगाड़ने लगती है, जिससे उसे अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दिया के साथ अपने अधूरे रिश्तों का सामना करना पड़ता है। टकराव से बचने की कोशिश में वह ऐसे फैसले लेता है जो गलतफहमियों, झूठ और इमोशनल उलझनों की एक चेन बन जाते हैं।
-1769780661294.png)
सभी उम्र के दर्शकों के लिए है फिल्म
अपने लीड एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस और अच्छी केमिस्ट्री के साथ यह लव ट्रायंगल पर एक नया नजरिया पेश करती है, जिसे एक बड़े फैमिली ड्रामा में आसानी से पिरोया गया है। फिल्म रोजमर्रा की जिंदगी की स्थितियों और ऐसी मुश्किलों से कॉमेडी और इमोशनल गहराई का संतुलन बनाती है, जो सभी उम्र के लोगों को पसंद आती हैं।
खबरें और भी
-1769780681605.png)
फिल्म यह दिखाती है कि क्या अच्छी नीयत गलतियों को सुधारने के लिए काफी है, या ठीक होने से पहले कुछ सच्चाइयों का सामना करना जरूरी है।
बॉक्स ऑफिस पर रही हिट
संक्रांति ब्लॉकबस्टर बनने और अपनी हल्की-फुल्की कहानी के लिए तारीफें बटोरने के बाद, यह फिल्म भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। दर्शक इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्शन में भी स्ट्रीम कर सकते हैं।
-1769780779953.png)
कौन सी है यह फिल्म
जिस फिल्म की बात की जा रही है उसका नाम है- 'नारी नारी नडुमा मुरारी'। प्राइम वीडियो (Prime Video) ने इसकी स्ट्रीमिंग रिलीज की घोषणा की है, जो 4 फरवरी से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू होगी। राम अब्बाराजू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शरवानंद, संयुक्ता मेनन, साक्षी वैद्य और श्री विष्णु मुख्य भूमिकाओं में हैं। नारी नारी नडुमा मुरारी 4 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू होगी।