विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 कत्ल... 1 खूनी और 6 एपिसोड, OTT पर दिमाग खोलने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज का दबदबा, जल्द आएगा सीजन 2

Published: Tue, 23 Dec 2025 05:30 PM (IST)

OTT Release: हाल ही में कई ऐसी वेबसीरीज और शोज आए हैं जिन्होंने दर्शकों को चौंकाने पर मजबूर कर दिया ...और पढ़ें

OTT पर जल्द आएगा इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन

OTT पर जल्द आएगा इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन

HighLights

  1. ओटीटी पर जल्द आएगी एक और क्राइम थ्रिलर सीरीज

  2. पहले सीजन ने फैंस को बनाया दीवाना

  3. एपिसोड के आखिर में खुला था खूनी का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 खत्म होने को है और 2026 की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नए शोज और फिल्मों की भरमार हो रही है। हाल ही में कई ऐसी वेबसीरीज और शोज आए हैं जिन्होंने दर्शकों को चौंकाने पर मजबूर कर दिया है। इसी में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। अब उसका अगला पार्ट भी आने वाला है।

मिसेज देशपांडे का आएगा दूसरा सीजन

जियो हॉटस्टार पर आई मिसेज देशपांडे इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है। सीरीज की चर्चा खूब हो रही है। सीरीज में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अहम भूमिका निभाई है। माधुरी के दमदार किदार की खूब चर्चा हो रही है। वहीं सीरीज के आखिर में बताया गया है कि जल्द ही इसका अगला सीजन भी आएगा।

mrs deshpande 3

मिसेज देशपांडे के आखिरी एपिसोड में इसका खुलासा होता है। मिसेज देशपांडे' (Mrs Deshpande) फ्रेंच शो 'ला मांटे' (La Mante) का अडेप्टेशन है। ऐसे में अब मेकर्स इसके अगले पार्ट में क्या दिखाएंगे, इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह जरूर है।

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड वाली सीरीज में मिलेगा सस्पेंस का महा डोज, सीरियल किलर थ्रिलर ने OTT पर जमाया कब्जा

क्या है मिसेज देशपांडे की कहानी?

मिसेज देशपांडे की कहानी की एक कॉपीकैट किलर की है। 25 साल पहले मिसेज देशपांडे (माधुरी दीक्षित) 8 कत्ल करती है और अब उसी की तर्ज मुंबई में एक नया सीरियल किलर आया है, जो हूबहू मिसेज देशपांडे के खून करने के तौर तरीकों को अपना रहा है।

mrs deshpande 2

इस दौरान मिसेज देशपांडे जेल में है और प्रशासन के लिए बड़ा सवाल ये है कि आखिर जब मिसेज देशपांडे जेल में हैं, तो इन कत्लों को अंजाम कौन दे रहा है। उसी खूनी का पता लगाने के लिए पुलिस मिसेज देशपांडे की मदद लेती है और मामले की तहकीकात करती है।

mrs deshpande

इसके बाद कई ऐसे दांवपेंच सीरीज में आपको देखने को मिलेंगे जो आपको चौंका देंगे। वहीं जो हत्यारा है उसको लेकर सीरीज के आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस रहता है और अंत में खूनी का खुलासा होता है।

 

6 एपिसोड वाली मिसेज देशपांडे में माधुरी का दमदार किरदार है। वहीं इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mrs Deshpande Review: आखिरी एपिसोड तक उठने नहीं देगी 'मिसेज देशपांडे', कमजोर कहानी का सस्पेंस बना सहारा