विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कलयुग में 'गांधारी' बनीं Taapsee Pannu, ओटीटी पर आएगी मिस्ट्री थ्रिलर; धांसू टीजर हुआ आउट

Published: Tue, 25 Aug 2026 04:33 PM (IST)

Gandhari Teaser: अभिनेत्री तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म गांधारी का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।

तापसी पन्नू की गांधारी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

तापसी पन्नू की गांधारी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सामने आया फिल्म गांधारी का टीजर

  2. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

  3. विवादों में भी तापसी की गांधारी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम बीते समय से ओटीटी फिल्म गांधारी (Gandhari) को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से गांधारी का एलान किया गया था और अब इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें तापसी कलयुग में गांधारी बनती दिख रही हैं। 

लेकिन इस बार वजह कोई और है और मामला संवेदनशील है। इस आधार पर आइए जानते हैं कि गांधारी का टीजर कैसा है। साथ ही जानते हैं कि तापसी की इस फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देखा जाएगा। 

सामने आया गांधारी का टीजर 

तापसी पन्नू स्टारर गांधारी का टीजर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इंडिया की तरफ से एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इस टीजर वीडियो में फिल्म की कहानी का पूरा प्लाट समझ आ रहा है। गांधारी के टीजर में दिखाया गया है कि एक इलाके में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी एक छोटी बच्ची है, जो अचानक रेलवे स्टेशन से गायब हो जाती है। 

यह भी पढ़ें- OTT रिलीज से पहले विवाद में फंसी Gandhari, तापसी पन्नू की फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप?

gandhari ott release (3)

बेटी को तलाश में उस महिला को चोट लग जाती है और वह अपनी आंखों की रोशनी खो देती है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर पता चलता है कि उस सूबे में उस महिला की बच्ची के अलावा अन्य बच्चों को भी एक गैंग अगवा कर रहा है, जो काली शक्तियों के दम पर बच्चों की बली देता है। 

बाकी की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म गांधारी को देखना पड़ेगा, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। गांधारी में तापसी पन्नू के अलावा अभिनेता इश्वक सिंह, जतिन सरना, मीता वरिष्ठ, स्वास्तिका मुखर्जी और छाया कदम जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

गांधारी को लेकर छिड़ा विवाद

फिल्म गांधारी की कहानी को लेखिका कनिका ढिल्लों ने लिखा है और इसके निर्देशन की कमान डायरेक्टर देवाशीष मखीजा के हाथों में है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लेखिका कल्याण बांदी ने गांधारी की राइटर कनिका ने मूवी की कहानी को चुराने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें- Taapsee Pannu की Gandhari की रिलीज डेट आई सामने, फुल ऑन एक्शन थ्रिलर फिल्म से मचाएंगी गदर