Friday Releases: 'मिर्जापुर' का भौकाल और OTT पर 'धमाल', सितंबर के पहले फ्राइडे लगेगा मनोरंजन का मेला; आ गई लिस्ट
सितंबर का पहला शुक्रवार सिने प्रेमियो के लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आ रहा है। 4 सितंबर को कई बड़ी फिल्में और सीरीज Ott प्लेटफॉर्म और थिएटर्स में रिलीज होगी।
-1788434657257_m.webp)
फ्राइडे रिलीज की लिस्ट/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स
HighLights
सितंबर का पहला शुक्रवार होगा मनोरंजन से भरपूर
थिएटर्स -ओटीटी पर रिलीज होगी बड़ी फिल्में-सीरीज
पॉपकॉर्न के साथ इस बार रहना पड़ेगा ऑडियंस को तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त में सिने प्रेमियो को मनोरंजन की कोई कमी नहीं हुई। एक तरफ जहां मल्टीस्टारर टॉक्सिक थिएटर्स में आई, तो वहीं दूसरी तरफ ऐल्फा-कॉकटेल 2 और बबीता सिंह रिपोर्टिंग जैसी फिल्मों ने धाक जमाई।
अब हम नए महीने सितंबर में एंट्री कर चुके हैं और फिल्मों और सीरीज लवर्स के लिए पहले शुक्रवार की लिस्ट भी तैयार हो गई है। तो चलिए देर किस बात की है। देखते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में फैंस को बोरियत से बचाने वाली हैं।
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie)
मिर्जापुर द मूवी साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक है। फिल्म 4 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज के लिए एकदम तैयार है। क्राइम थ्रिलर फिल्म इस वक्त एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है। मिर्जापुर में एक बार फिर से पंकज त्रिपाठी से लेकर दिव्येंदु शर्मा तक दमदार किरदारों में लौट रहे हैं।
रिलीज- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
जगमे संगीतम (Jagamae Sangeetham)
बबीता सिंह रिपोर्टिंग के बाद अमेजन प्राइम वीडियो अपनी नई फिल्म जगमे संगीतम के साथ सितंबर में धमाल मचाने के लिए लौट रहा है। फिल्म की कहानी बंदिश बैंडिट्स से इंस्पायर है। जगमे संगीतम एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी बालू नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कर्नाटक संगीत की एक प्रतिष्ठित परंपरा का समर्पित उत्तराधिकारी है।
रिलीज डेट- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- म्यूजिकल ड्रामा
धमाल-4 (Dhamaal 4)
अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म धमाल 4 जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में आई थी। जहां समीक्षकों से मिली आलोचनाओं के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 215 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। ऑडियंस को सिनेमाघरों में गुदगुदाने के बाद अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
रिलीज डेट- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- कॉमेडी
द कोर्ट (The Court)
द कोर्ट एक तमिल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी याजिनी के इर्द-गिर्द घूमती है। याजिनी एक युवा महत्वकांक्षी वकील है, जो बोलने में असमर्थ है। जब वह अपने पिता के खिलाफ एक कानूनी लड़ाई में फंस जाती है, तो वह अपने आत्मविश्वास पर हाई कोर्ट में केस लेकर पहुंच जाती है।
रिलीज डेट- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा
उन्मादम (Unmadham)
मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी पुलिस ऑफिसर शैली की है, जो अपने स्क्रीन राइटर बनने के सपने की वजह से फोर्स की नौकरी छौड़ देता है। वह जब अपनी नौकरी पर वापस लौटता है, तो वह एक अनसुलझे मामले को दोबारा सुलझाने की कोशिश करता है, जो उसके अगले स्क्रीन प्ले की प्रेरणा बनती है।
रिलीज डेट- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
अर्ल मीट्स वर्ल्ड (Earle Meets World )
यह 8 एपिसोड की एक डॉक्यु सीरीज है, जिसकी कहानी एलिक्स अर्ल नाम की इंफ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में उसके जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है। इसमें उसका एनएफएल के साथ ब्रेकअप कैसे पब्लिसाइज्ड किया जाता है, ये भी दिखाया गया है।
रिलीज डेट- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर-डॉक्यु सीरीज
जीवन या बीमा कौन (Jeevan Ya Bheema Kaun)
अरशद वारसी धमाल के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो आ ही रहे हें, लेकिन इसके अलावा थिएटर्स में भी उनकी फिल्म 'जीवन या बीमा कौन' आ रही है, जिसमें वह एक ऐसे आदमी का किरदार अदा कर रहे हैं,जो अपने कर्जे से निकलने के लिए एक फुल प्रूफ इंश्योरेंस स्कीम के साथ आता है।
रिलीज डेट- 4 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी
यह भी पढ़ें- Friday Releases: सस्पेंस और क्राइम से भरपूर होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज
यह भी पढ़ें- Friday Releases: बंटवारा 1947 से लेकर आखिरी सवाल तक, थिएटर्स-OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 7 सीरीज-फिल्में
