Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: वीकेंड की बोरियत होगी छूमंतर, इस फ्राइडे रिलीज होंगी 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 12:49 PM (IST)

    Friday OTT And Theater Releases: मार्च का दूसरा शुक्रवार फैंस के लिए बेहद ही खास होने वाला है। इस शुक्रवार को कई ऐसी बड़ी फिल्में और सीरीज ओटीटी से लेक ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

    शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. 13 मार्च शुक्रवार को रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज

    2. फ्राइडे रिलीज फैंस की वीकेंड बोरियत को भी करेगी दूर

    3. 10 फिल्में और सीरीज देंगी सिनेमाघरों-ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: शुक्रवार का दिन फिल्ममेकर्स से लेकर सिनेप्रेमियों तक के लिए बेहद खास होता है। हर फ्राइडे सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक फैंस की कई पसंदीदा सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं।

    अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस वीकेंड आपके पास ओटीटी (OTT) और सिनेमाघरों में देखने के लिए कुछ नया नहीं है और आपका वीकेंड बोरियत भरा होने वाला है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है! मार्च के दूसरे शुक्रवार को कई ऐसी नई सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो इस वीकेंड आपका भरपूर मनोरंजन करेंगी। तो चलिए फटाफट देख लेते हैं यह लिस्ट:

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 (Aspirants Season 3)

    नवीन कस्तूरिया 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' में डीएम अभिलाष बनकर एक बार फिर लौट रहे हैं, जिन पर एएलसी संदीप ओहलान के गंभीर आरोपों के बाद जांच शुरू हो गई है। इस सीजन में दोस्ती टूटने से लेकर नई दुश्मनी की शुरुआत तक, फैंस को कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे। इस सीरीज में सनी हिंदुजा, जतिन गोस्वामी, अभिलाष थपलियाल, शिवांकित सिंह परिहार, नमिता दूबे और तेंगम सेलिन नजर आएंगे।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जोनर: रियलिस्टिक ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: चरक से लेकर ब्वॉयफ्रेंड ऑन डिमांड तक, OTT-थिएटर्स में फ्राइडे को रिलीज हुईं 8 दमदार मूवीज-सीरीज

    लोकल टाइम्स (Local Times)

    'लोकल टाइम्स' एक ऑफिस कॉमेडी सीरीज है, जिसमें 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। ये दोस्त 'नम्मा सेइधी' नामक एक बंद होने वाले तमिल न्यूज़पेपर को बचाने की कोशिश करते हैं। अपने पसंदीदा लोकल वीकली न्यूज़पेपर को बचाने के चक्कर में उन्हें कई मजेदार घटनाओं और खतरनाक दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। इसमें ऋषिकांत, अब्दुल ली, अद्विता अरुमुगम और मौरीश दास मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जोनर: कॉमेडी सीरीज

    पूकी (Pookie)

    'पूकी' की कहानी एक ऐसे युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रोड पर हुई एक भयानक घटना के बाद एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। ब्रेकअप के बाद वे एक बार फिर अपने प्यार को मौका देने पर विचार करते हैं, क्योंकि उन्हें यह महसूस होता है कि उनकी जिंदगी एक-दूसरे के बिना खाली है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें अजय धिशन, आरके धनुष, पांडियाराजन, सुनील और लक्ष्मी मंचू नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
    जोनर: रोमांटिक कॉमेडी

    दैट नाइट (That Night)

    'दैट नाइट' एक थ्रिलर शो है, जो एक यंग सिंगल मदर की कहानी है। वह डोमिनिकन रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने के दौरान गलती से किसी का कत्ल कर देती है। जेल जाने और अपने बेटे को खोने के डर से वह अपनी बहनों से मदद मांगती है। बहनें इस सिंगल मदर को जितना बचाने की कोशिश करती हैं, चीजें उनके लिए उतनी ही ज्यादा बदतर (Worst) होती जाती हैं।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: थ्रिलर

    डायनेस्टी: द मर्डोक (Dynasty: The Murdochs)

    यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसकी कहानी 'मर्डोक फैमिली' के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में रूपर्ट मर्डोक के बच्चे उनके बड़े मीडिया एम्पायर को पाने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। इसमें डेविड फोल्केंफ्लिक, मैथ्यू बेल्लोनी, जोनाथन महलेर, क्लेयर एटकिंसन, कारा स्विशर और वॉल्टर मार्श जैसी लोकप्रिय हस्तियों के इंटरव्यू दिखाए जाएंगे।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: डॉक्यूमेंट्री सीरीज

    फेटल सेडक्शन सीजन 3 (Fatal Seduction Season 3)

    'फेटल सेडक्शन' एक एरोटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें कगोमोटसो क्रिस्टोफर, नथानिएल रामाबुलाना, प्रिंस ग्रूटबूम, थापेलो मोकोएना, नगेलेकान्यो रामुलोंडी और फ्रांसिस शोल्टो-डगलस ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीजन 3 की कहानी, नंदी द्वारा अपनी बिखरी हुई जिंदगी को फिर से संवारने के तीन साल बाद शुरू होती है। वह अपनी शांति और प्यार के लिए सब कुछ त्याग देने के लालच के बीच फंसी हुई है।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: एरोटिक ड्रामा

    फंकी (Funky)

    'फंकी' एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। यह एक ऐसे स्ट्रगलिंग डायरेक्टर की कहानी है, जो अपनी मूवी के लिए फाइनेंस जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। इसके लिए वह प्रोड्यूसर की बेटी के साथ रोमांस तक करता है। इसमें विश्वाक सेन, कयादु लोहार, नरेश, वीटीवी गणेश, संपत राज और ईश्वरी राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: म्यूजिकल कॉमेडी

    फैंटम लॉयर (Phantom Lawyer)

    'फैंटम लॉयर' एक के-ड्रामा (K-Drama) फैंटेसी लीगल शो है, जिसमें यू येओन सियोक, एसोम और किम क्युंग नम मुख्य भूमिका में हैं। इस ड्रामा की कहानी एक ऐसे वकील के इर्द-गिर्द घूमती है जो देर से सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है। वह एक ऐसी जगह किराए पर लेता है जो पहले एक तांत्रिक का घर हुआ करता था। वहां उसका सामना भूतों और आत्माओं से होता है, जो उसके अंदर आ जाती हैं और इसी के साथ यह दिलचस्प कहानी आगे बढ़ती है।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: लीगल फैंटेसी ड्रामा

    द ताज स्टोरी (The Taj Story)

    परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने सिनेमाघरों में आने से पहले काफी बवाल मचाया था। अब यह फिल्म एक लंबे समय के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म ताजमहल के इतिहास के पन्नों को खंगालने की कोशिश करती है।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play)
    जोनर: कोर्टरूम ड्रामा

    किस्सा कोर्ट कचहरी का (Kissa Court Kachehari Ka)

    'किस्सा कोर्ट कचहरी का' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिल्म है, जो अदालत के चक्कर काट रहे एक आम आदमी के सफर को दर्शाती है। कहानी न्याय की लड़ाई और समाज की कड़वी सच्चाई के इर्द-गिर्द घूमती है। 13 मार्च 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    रिलीज डेट: 13 मार्च
    प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
    जोनर: कोर्टरूम ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को आएगी सिनेमा की सुनामी, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज