Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर कमबैक कर रहा 24 साल पुराना टॉक शो, नए वर्शन को होस्ट करेंगे R Madhavan

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    2000 के दशक की शुरुआत में टीवी पर प्रसारित होने वाला टॉक शो नए वर्जन के साथ OTT पर वापस लौट रहा है। ...और पढ़ें

    24 साल पुराना टॉक शो कर रहा कमबैक

    24 साल पुराना टॉक शो कर रहा कमबैक

    HighLights

    1. 24 साल पुराना टॉक शो कर रहा कमबैक

    2. ओटीटी पर मचाएगा धमाल 

    3. आर माधवन करेंगे नए वर्शन को होस्ट  

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2000 के दशक की शुरुआत में, फारूक शेख अपने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में बॉलीवुड के मशहूर सितारों को बुलाते थे। जी टीवी (Zee TV) पर प्रसारित होने वाले इस शो में सितारे अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में खुलकर बातें करते थे।

    अब 24 सालों बाद आर. माधवन (R Madhavan) OTT प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) के लिए 'जीना इसी का नाम है 2.0' (Jeena Isi Ka Naam Hai 2.0) के होस्ट के तौर पर दिवंगत अभिनेता की जगह लेने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- OTT पर सुपर-डुपर हिट निकली 6 एपिसोड की ये साइबर थ्रिलर, IMDb से मिली 7.8 रेटिंग; आएगा दूसरा सीजन?

    आर. माधवन ने की शो पर बात

    माधवन ने शो को होस्ट करने के बारे में बात की और बताया कि सोशल मीडिया के दौर में भी यह शो क्यों आज भी यादगार है। उन्होंने कहा, 'आज, हम उन लोगों की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानते हैं जिन्हें हम पसंद करते हैं। हमें पता होता है कि वे क्या करते हैं, कहां जाते हैं और क्या शेयर करते हैं? लेकिन हमें शायद ही कभी यह पता चलता है कि वे असल में कैसे इंसान हैं। यही बात 'जीना इसी का नाम है' को आज भी इतना खास और प्रासंगिक बनाती है'।

    R Madhavan (4)

    सम्मान और जिम्मेदारी दोनों- आर माधवन

    एक्टर ने कहा, 'फारूक शेख (Farooq Shaikh) के दौर वाले ओरिजिनल शो ने ईमानदारी भरी और दिल को छू लेने वाली बातचीत के लिए एक खास जगह बनाई थी, जिसमें लोगों की पब्लिक इमेज से हटकर उनकी असली पर्सनैलिटी को सेलिब्रेट किया जाता था'। उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी विरासत को आगे बढ़ाना सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों है।

     

    कौन से सितारे होंगे शो के गेस्ट

    माधवन ने शो के 2.0 वर्शन में आने वाले मेहमानों के बारे में भी हिंट दिया। उन्होंने कहा, 'इस सीजन में हम ऐसी असाधारण हस्तियों और दिग्गजों को एक साथ लाएंगे जिन्होंने भारत को ग्लोबल स्टेज पर पहुंचाया है। साथ ही, हम उन खास पलों, रिश्तों और अनकही कहानियों को भी सामने लाएंगे जिन्होंने उनके सफर को आकार दिया है, क्योंकि हर कामयाबी और हर हेडलाइन के पीछे एक इंसानी कहानी होती है जो सुनाए जाने का इंतजार कर रही होती है, और वही कहानियां असल में हमारे साथ हमेशा रहती हैं'।

    खबरें और भी

    शो के बारे में

    Zee5 ने अपने कंटेंट लाइन-अप के हिस्से के तौर पर मशहूर टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' की वापसी का ऐलान किया है। प्रेस नोट के जरिए इसका अनाउंसमेंट किया गया है। फिलहाल यह कब से शुरू होगा ये जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

    यह भी पढ़ें- 'बीना भाभी' के किरदार से Rasika Dugal को मिली नई पहचान, करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई 'मिर्जापुर'