Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farah Khan की है काली जुबान, कपिल शर्मा के शो में बोलीं- 'मैं बददुआ देती हूं कि तेरी...'

    Updated: Sun, 26 May 2024 12:56 PM (GMT+05:30)

    कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में हर शनिवार सेलिब्रिटीज अपने बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे जरूर करते हैं। इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में फराह खान औ ...और पढ़ें

    कपिल शर्मा और फराह खान. फोटो क्रेडिट- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इंस्टाग्राम
    कपिल शर्मा और फराह खान. फोटो क्रेडिट- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं फराह खान
    2. फराह खान ने खुद को लेकर किया खुलासा
    3. अनिल कपूर भी रहे कपिल शर्मा शो के मेहमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) की दोस्ती इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ बहुत अच्छी है। शाह रुख खान से लेकर करण जौहर तक, फराह इंडस्ट्री में कई लोगों से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आईं। 

    कपिल के मेहमान होंगे फराह और अनिल

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फराह खान ने एंट्री ली। इस दौरान दोनों एक दूसरे के बारे में कुछ खुलासे करने के साथ ही अपने बारे में भी कई दिलचस्प बातों का खुलासा करते नजर आए। इसकी एक छोटी सी झलक सामने आए वीडियो में देखी जा सकती है।

    फराह खान, अनिल कपूर को 'पापाजी' बुलाती हैं। वह बताती हैं कि अनिल कपूर किसी से बदला नहीं लेते, लेकिन वो बदला जरूर लेती हैं। इसका तरीका भी अनोखा है। 

    लोगों को बददुआएं देती हैं फराह खान

    कपिल शर्मा ने पूछा कि वह लोगों से कैसे बदला लेती हैं, तो फराह बताती हैं कि वह मन में लोगों को बददुआ देती हैं- 'तेरी अगली 3-4 फिल्म फ्लॉप हो जाएं।' उन्होंने कहा कि जिनकी 3-4 फिल्में फ्लॉप हुई हैं, उन्हें अब पता चला होगा क्यों। मैं उन्हें एक ही नजरिये से देखती हूं। मेरी काली जुबान है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 होगा झक्कास, इस बार सलमान खान नहीं करेंगे शो को होस्ट, जानिए कौन संभालेगा कमान

    अनिल कपूर इस तरह लेते हैं बदला

    फराह ने कहा कि उन्होंने कभी अनिल कपूर को बदला लेते नहीं देखा। इस पर एक्टर बोलते हैं कि वो बदला भी लेते हैं और माफ भी कर देते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि वो अपनी ग्रोथ के जरिये लोगों से बदला लेते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Anil Kapoor और Farah khan ने कर दी कपिल शर्मा की बोलती बंद, The Great Indian Kapil Show शो पर जमाया कब्जा