Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 OTT: 'धमाल 4' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? वेलकम टू द जंगल का बजा चुकी है बैंड

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:09 PM (IST)

    अजय देवगन की फिल्म 'धमाल-4' सिनेमाघरों में धूम धड़ाका मचा रही है। वेलकम टू द जंगल को धूल चटाने वाली ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, पढ़ें डिटेल्स ...और पढ़ें

    धमाल 4 ओटीटी रिलीज/ फोटो - Instagram

    धमाल 4 ओटीटी रिलीज/ फोटो - Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम टू द जंगल' का राज भले ही कुछ दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर चला हो, लेकिन 'धमाल-4' ने आते ही इसे ओवरटेक कर लिया है। महज 4 दिनों के अंदर ही अजय देवगन-रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ने 102 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की है।

    10 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। एक तरफ जहां कुछ लोगों का मानना है कि चौथी इंस्टॉलमेंट में फिल्म का पुराना चार्म लौटा है, तो वहीं कईयों ने ये सोच लिया है कि वह इस फिल्म के ओटीटी पर आने के बाद ही वह इसे देखेंगे। तो चलिए आपको बता देते हैं कि सिनेमाघरों के बाद 'धमाल-4' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

    कब और किस OTT पर स्ट्रीम होगी 'धमाल-4'?

    हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) के प्रोडक्शन में बनी 'धमाल-4' (Dhamaal 4) किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ये जानकारी सामने आ चुकी है। दरअसल, जब फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो उसके क्रेडिट में स्ट्रीमिंग पार्टनर का नाम भी शामिल होता है, जिससे यह अंदाजा मिल जाता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

    'धमाल-4' के OTT पार्टनर के क्रेडिट में नेटफ्लिक्स (Netflix) का नाम है, जिससे यह साफ है कि फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। आम तौर पर फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग उसकी सिनेमाघरों में परफॉर्मेंस पर निभर करती है, वरना छह से आठ हफ्तों तक वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'धमाल-4' अगस्त के एंड या फिर सितंबर की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-14T175942.848

    धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर की अब तक इतनी कमाई

    धमाल 4 के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को कुल 10 हजार 598 शोज मिले हैं। फिल्म ने इंडिया में टोटल कलेक्शन 88.33 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 73.75 करोड़ तक की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, लेकिन दुनियाभर में 102.83 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    Screenshot 2026-07-14 180540

    इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

    यह भी पढ़ें- मोटापे की वजह से मिली थी Akshay Kumar की 5 साल पुरानी फिल्म, अंजलि आनंद का छलका दर्द

    यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल मार्केट में बजा Dhamaal 4 की कमाई का डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा जादुई आंकड़े के पार