Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel: क्या है 'सिटाडेल' का इतिहास? स्क्रीन पर अब तक दिखी इन देशों के स्पाई एजेंट की कहानी

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 06:04 PM (IST)

    Web Series Citadel स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज के मामले में फिल्ममेकर्स रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल ने बहुत कम समय में अपार सफलता हासिल की है। विदेशो ...और पढ़ें

    खुफिया वेब सीरीज सिटाडेल की कहानी (Photo Credit-Jagran)
    खुफिया वेब सीरीज सिटाडेल की कहानी (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. स्पाई सीरीज के तौर पर फेमस हुई सिटाडेल
    2. इस तरह से हुई थी सिटाडेल की शुरुआत
    3. हिंदी में सिटाडेल हनी बनी ने लूटी महफिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel Honey Bunny) को हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और एक स्पाई सीरीज के तौर पर इसने फैंस का दिल जीत लिया है। ऐसे में अमेरिकी फिल्म निर्माता रूसो ब्रदर्स के सिटाडेल यूनिवर्स के इतिहास के बारे में भी खूब बात हो रही है और हर कोई ये जानना चाहता है कि उनके दिमाग में ये कॉन्सेप्ट कैसे आया। 

    अब तक सिटाडेल में कई देशों के स्पाई एजेंट की कहानियों को दर्शाया जा चुका है। आइए इस सीरीज के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

    कैसे हुई सिटाडेल की शुरूआत?

    हॉलीवुड के दो दिग्गज फिल्ममेकर्स भाईयों की जोड़ी एंथनी रुसो और जोसेफ रुसो की जोड़ी ने सिटाडेल यूनिवर्स की शुरुआत की है। साल 2018 में रूसो ब्रदर्स ने मिलकर अपने प्रोडेक्शन हाउस एजीबीओ (AGBO) का निर्माण किया और इसके अंतर्गत स्पाई सीरीज शुरू करना का प्लान किया। इसकी तैयारियां शुरू हुईं और कोरोना काल के बाद फाइनली 2023 में सिटाडेल यूनिवर्स की पहली वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम किया गया।

    ये भी पढ़ें- Citadel Honey Bunny Review: वरुण धवन-समांथा रुथ प्रभु का एक्शन पास, कहानी निकली एकदम बकवास

    पहली सीरीज की सफलता के बाद इन्होंने इसे आगे बढ़ाया है। बता दें कि इन दोनों भाईयों ने मार्वल यूनिवर्स की जिन पॉपुलर फिल्मों का डायरेक्शन किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं। 

    • कैप्टन अमेरिका- द विंटर सोल्जर (2014)

    • कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर (2016)

    • एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर (2018)

    • एवेंजर्स एंडगेम (2019)

    इन देशों स्पाई एजेंट की कहानी

    • सिटाडेल (2023-अमेरिका)

    • सिटाडेल- डायना (2024- इटली)

    • सिटाडेल- हनी बनी (2024- भारत)

    • सिटाडेल 2- (2025- अमेरिका)

    सिटाडेल (Citadel)

    सिटाडेल की शुरुआत अमेरिका के खुफिया जासूसों के तौर पर हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने अहम भूमिकाओं का अदा किया। सिटाडेल सीजन 1 में इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। जिसके चलते अब हर कोई इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसे अगले साल ऑन द फ्लोर किया जा सकता है। 

    सिटाडेल- डायना (Citadel- Diana)

    अमेरिकी जासूसों के अलावा सिटाडेल में इटली के स्पाई एजेंट डायना की कहानी को सिटाडेल डायना में दिखाया गया। इसी साल अक्टूबर में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इतालवी फिल्म इंडस्ट्री में इस शो ने स्पाई सीरीज के तौर पर एक नई क्रांति ला दी। लीड रोल में इटलियन एक्ट्रेस मटिल्डा डी एंजेलिस खुफिया जासूस डायना की भूमिका को निभाया है। 

    खबरें और भी

    सिटाडेल-हनी बनी (Citadel-Honey Bunny)

    अमेरिका और इटली के बाद रूसो ब्रदर्स के सिटाडेल शो का हिंदी अडेप्शन का डायरेक्शन भारतीय सिनेमा जगत के ओटीटी के महारथी फिल्ममेकर्स राज एंड डीके की जोड़ी ने किया है।

    7 नवंबर को इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु की इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, जिसकी वजह से ये शो कामयाबी की डगर पर है। 

    ये भी पढ़ें- Citadel Honey Bunny First Review: सिटाडेल-हनी बनी मचाएगी धूम, रिलीज से पहले पढ़ें स्पाई थ्रिलर का फर्स्ट रिव्यू