Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12 एपिसोड की कोरियन सीरीज ने Netflix पर आते ही डाला डेरा, 8.3 की मिली है IMDb रेटिंग

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एक मच अवेटेड के-ड्रामा वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। 12 एपिसोड वाली ये सीरीज अब नेटफ्लिक्स पर आत ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये के ड्रामा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये के ड्रामा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर कोरियन सीरीज का दबदबा

    2. 12 एपिसोड वाली के-ड्रामा ने किया कमाल

    3. आईएमडीबी से सीरीज को मिली पॉजिटिव रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स हमेशा से कोरियन ड्रामा के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है। इस कड़ी में हाल ही में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 एपिसोड वाली एक नई के-ड्रामा वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस सीरीज ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और टॉप ट्रेंडिंग में खुद के लिए जगह फिक्स कर ली है। 

    सिर्फ इतना ही नहीं इस कोरियन वेब सीरीज को आईएमडीबी (IMDb) की तरफ से भी पॉजिटिव रेटिंग मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां नेटफ्लिक्स (Netflix) की कौन सी नई सीरीज के बारे में बात की जा रही है। 

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये के ड्रामा

    16 जनवरी को इस कोरियन ड्रामा वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जिसका जॉनर रोमांटिक कॉमेडी है। इस सीरीज में एक बिग कंपनी की महिला एंटरप्रेन्योर और उसके मेल ट्रांसलेटर की कहानी को दिखाया गया है। लड़की को एक ऐसे ट्रांसलेटर की जरूरत होती है, जो एक से ज्यादा भाषा का ज्ञान रखता हो। एक लड़का उसका मिलता है और वह उसे अपनी कंपनी के लिए हायर कर लेती है। 

    यह भी पढ़ें- OTT Release: शाहिद करेंगे 'फर्जीवाड़ा', फुलेरा में फिर बैठेगी 'पंचायत', 2026 में लौटेंगे 6 वेब सीरीज के नए सीजन

    Can This Love Be Translated ott

    ये दोनों बेशक एक ही कंपनी के लिए काम करते हैं, लेकिन इन दोनों विचार एक दूसरे से एक दम विपरीत हैं, जिसकी वजह से इनमें नहीं बनती है। जैसे-जैसे सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है इन दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगती हैं और फिर प्यार में होने लगता है। हालांकि, सीरीज में आपको कई मौके कॉमेडी पंच लाइन्स भी देखने को मिलेंगी, जो आपको एंटरटेन करने का काम करेंगी। 

    खबरें और भी

    Can This Love Be Translated ott (1)

    आपको बता दें कि यहां नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट के-ड्रामा वेब सीरीज कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड (Can This Love Be Translated) के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जिसमें किम सेओन-हो और गो यंग जंग जैसे कोरियन सुपरस्टार्स ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। आप कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड को नेटफ्लिक्स हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम कर सकते हैं। 

    कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड की आईएमडीबी रेटिंग

    नेटफ्लिक्स पर आते ही कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड ने ट्रेंडिंग में नंबर-3 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। इस कोरियन सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसे आईएमडीबी की तरफ से मिली 8.3/10 की पॉजिटिव रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Netflix पर छाई 7 एपिसोड की सीरीज, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही क्राइम थ्रिलर