Bandwaale on OTT: 'ब्लैक वॉरंट' के बाद 'बैंडवाले' से बगावत करेंगे Zahan Kapoor, कब और कहां आ रही है सीरीज?
Bandwaale Release Date on OTT: रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन जहान कपूर ब्लैक वॉरंट के बाद फिर से ओटीटी पर वापसी कर रहे हैं। जहान की नई वेब सीरीज बै ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान के चिराग जहान कपूर अपने कजिंस रणबीर कपूर और करीना कपूर-करिश्मा कपूर की तरह अभिनय की दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। पिछले साल आई जहान की वेब सीरीज 'ब्लैक वॉरंट' (Black Warrant) खूब चर्चा में रही थी। यह ओटीटी की मोस्ट वॉच्ड सीरीज की लिस्ट में शुमार हो गई थी।
इस वेब सीरीज के लिए जहान कपूर की खूब तारीफ भी हुई थी। 'ब्लैक वॉरंट' के बाद एक्टर फिर से नई रिलीज लेकर आ रहे हैं लेकिन इस बार कहानी में क्राइम नहीं, बल्कि भर-भरकर कॉमेडी और इमोशन होगा।
किस ओटीटी पर आएगी बैंडवाले?
अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी निर्देशित 'बैंडवाले' में जहान कपूर के साथ लीड रोल में 'महाराज' फेम शालिनी पांडे (Shalini Pandey) और स्वानंद किरकिरे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी।
बैंडवाले का पहला पोस्टर आउट
प्राइम वीडियो ने 'बैंडवाले' सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला पोस्टर शेयर किया है। सीरीज में शालिनी हाथ में डायरी, जहान डीजे के लुक में और स्वनांद ट्रंपल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "बगावत की उस आवाज के लिए तैयार हो जाइए जो कभी खत्म नहीं होगी।"
यह भी पढ़ें- OTT पर 4 एपिसोड की Web Series ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही नंबर वन बन गया है ये शो
क्या है बैंडवाले सीरीज की कहानी?
वेब सीरीज की कहानी मरियम की है जिसे कविताएं लिखने का शौक है। वह खुद की पहचान बनाना चाहती है लेकिन गुमनाम होकर ऑनलाइन कविताएं लिखती हैं। वह अपने दिल की वो बातें कविताओं के जरिए जाहिर करती है जो असल जिंदगी में दिखाने से बचती है। मगर अब वह इन कविताओं के जरिए बगावत करेगी। मरियम के करीबी दोस्त और बैंडमेट्स रोबो और डीजे साइको उसकी कहानी का एक अहम हिस्सा हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कब आएगी बैंडवाले सीरीज?
जहान कपूर, शालिनी और स्वानंद के अलावा वेब सीरीज में संजना दीपू, आशीष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह वेब सीरीज 13 फरवरी 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें- 7 एपिसोड की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर OTT पर बनी नंबर-1, खतरनाक है वेब सीरीज की कहानी