'थोड़ा निराश हूं...' परिणीति चोपड़ा की Shaque से डिलीट हुए अनूप सोनी के सीन्स, एक्टर ने सुनाई आपबीती!
परिणीति चोपड़ा की शक (Shaque) सीरीज 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

'शक' से डिलीट हुए अनूप सोनी के सीन्स
HighLights
'शक' से डिलीट हुए अनूप सोनी के सीन्स
एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की निराशा
24 सितंबर को रिलीज हुई थी 'शक' सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनूप सोनी ने दर्शकों को 'शक: ट्रस्ट नो वन' में अपने ऐसे काम की झलक दिखाई है, जो दर्शकों ने कभी नहीं देखी थी। नेटफ्लिक्स की इस थ्रिलर फिल्म में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने अहम भूमिका निभाई है।
फाइनल वर्जन से हटे अनूप सोनी के सीन्स
अनूप सोनी (Anup Soni) ने सीरीज में इंस्पेक्टर खुराना का किरदार निभाया है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे सीन शेयर किए जिन्हें फिल्म के फाइनल वर्जन से हटा दिया गया था। उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई कि इन सीन्स को फिल्म में शामिल नहीं किया गया।
अनूप सोनी ने शेयर किया डिलीटेड सीन्स का वीडियो
इन क्लिप्स में इंस्पेक्टर खुराना के कुछ सीन्स के लिए की गई फिजीकल ट्रेनिंग की झलक मिलती है। एक वीडियो में, अनूप के शरीर पर चोटें दिखाई दे रही हैं, जो उनके किरदार और को-स्टार विक्की अरोड़ा के बीच होने वाली लड़ाई से पहले की हैं।
इस सीन के आखिर में वह विक्की अरोड़ा का गला दबाते हुए नजर आते हैं। एक और क्लिप में अनूप की सांसें फूलती हुई दिख रही हैं, और उनकी कमर पर एक कैमरा लगा हुआ है।

हालांकि ये सीन्स शो में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन अनूप की पोस्ट से पता चलता है कि इन्हें तैयार करने में कितनी मेहनत लगी थी।
अनूप ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
वीडियो शेयर करते हुए, अनूप ने बताया कि किसी सीन को बनाने में कैमरे के पीछे और कैमरे के सामने कई लोगों की मेहनत लगती है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सीन्स को तैयार करने में कितना समय और कितनी प्लानिंग लग सकती है, जिन्हें शायद दर्शक कभी देख ही न पाएं।
अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'शक' (Shaque) फिल्म से खुराना साहब के कुछ ऐसे सीन हैं, जो फाइनल वर्जन में शामिल नहीं हो पाए। इन सीन्स को बनाने में बहुत सोच-विचार, समय, मेहनत और संसाधनों का इस्तेमाल होता है, जिसमें लेखक, निर्देशक, एक्शन कोरियोग्राफर, अभिनेता, सिनेमैटोग्राफर, निर्माता और पूरी क्रू अपना योगदान देती है'।
View this post on Instagram
हालांकि, अनूप ने यह भी माना कि हर सीन फाइनल एडिट में जगह नहीं बना पाता, भले ही उस पर काफी मेहनत की गई हो। उन्होंने आगे कहा, 'जब कोई सीक्वेंस फाइनल कट में शामिल नहीं हो पाता, तो थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन फिल्म निर्माण में पूरी कहानी को ध्यान में रखना होता है, और कभी-कभी किसी हिस्से को हटा देने से कहानी बेहतर हो जाती है। यह सब इसी प्रोसेस का हिस्सा है'।
शक के बारे में
रेन्सिल डी'सिल्वा द्वारा निर्देशित, 'शक: ट्रस्ट नो वन' को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने 'एल्केमी प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, सुमीत व्यास, हरलीन सेठी और ध्रुव चौधरी अहम किरदारों में नजर आते हैं। यह शो 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ।
