Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस Web Series का इंतजार करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम, टीजर देखने के बाद सोचेंगे- सितम्बर अभी आ जाए!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2022 07:23 PM (GMT+05:30)

    Amazon Prime Video की इस सीरीज का इंतजार दुनियाभर में किया जा रहा है। यह प्राइम की सबसे महंगी सीरीजों में से एक है और रिलीज होने के साथ ही पिछले तमाम ...और पढ़ें

    Amazon Prime Video Web Series The Rings of Power. Photo- Instagram
    Amazon Prime Video Web Series The Rings of Power. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज द रिंग्स ऑफ पॉवर का दुनियाभर में इंतजार किया जा रहा है। इस फैंटेसी वेब सीरीज से करोड़ों फैंस की भावनाएं जुड़ी हैं। जैसे-जैसे सीरीज की रिलीज का वक्त करीब आ रहा है, इंतजार और मुश्किल बनता जा रहा है। ऐसा लगता है कि इस वेब सीरीज का इंतजार करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम बन चुका है। फैंस का दिल कर रहा है कि 2 सितम्बर अभी आ जाए, जिस दिन यह वेब सीरीज रिलीज होगी। लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्मों से जुड़ी इस वेब सीरीज में आठ एपिसोड्स होंगे। द रिंग्स ऑफ पॉवर का दूसरा टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। 

    दो मिनट 30 सेकंड के टीजर में इस वेब सीरीज की दुनिया की झलक दिखायी गयी है, जिसे देखने के बाद फैंस को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म फ्रेंचाइजी की याद आएगी। टीजर में आइलैंड किंगडम नुमेनोर स्थित टॉल्किन के  किरदारों की पहली झलक दिखायी गयी है। इसिल्डर (मैक्सिम बाल्ड्री), एलेंडिल (लॉयड ओवेन), फराजोन (ट्रिस्टन ग्रेवेल) और क्वीन रीजेंट मिरियल (सिंथिया अडाई-रॉबिन्सन) सीरीज में नजर आएंगे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

    टीजर के आठ एपिसोड्स में कुछ ऐसे राज्य और रेस नजर आएंगे, जो पूरी तरह से काल्पनिक हैं और उनकी कल्पना देखने वालों को हैरान करती है। इन राज्यों के नाम हैं- लिंडन और एरेगियन के एल्वेन क्षेत्र, बौने क्षेत्र खजाद-डम, साउथलैंड्स, नॉर्थमोस्ट वेस्ट्स, संडरिंग सीज तथा नुमेनोर का आइलैंड किंगडम।

    द रिंग्स ऑफ पॉवर में मॉर्फिड क्लार्क, रॉबर्ट अरामायो, बेंजामिन वॉकर,  सारा ज़्वांगोबानी, मार्केला केवेना, मेगन रिचर्ड्स और सर लेनी हेनरी, डैनियल वेमैन, पीटर मुलान और ओवेन आर्थर विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    खबरें और भी