विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YouTube पर छा गई 90 मिनट की लेटेस्ट फिल्म, IMDb से मिली है 7.7 रेटिंग; अडॉप्शन की कहानी छू लेगी दिल

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:20 PM (IST)

हाल ही में YouTube पर एक फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कहानी यकीनन आपका दिल छू लेगी। यह एक फील गुड मूवी है जिसे IMDb से 7.7 रेटिंग मिली है।

यूट्यूब पर छाई 7.7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यूट्यूब पर छाई 7.7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. यूट्यूब पर धमाल मचा रही लेटेस्ट फिल्म

  2. IMDb से फिल्म को मिली है 7.7 रेटिंग

  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्मों को बड़े मल्टीप्लेक्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, बिग स्टार्स या फिर बड़े लेवल पर प्रमोशन की जरूरत नहीं होती है, उनकी कहानी ही दर्शकों को खींचने के लिए काफी होती है। एक हालिया फिल्म भी उन्हीं में से एक है।

यूट्यूब पर एक फिल्म रिलीज हुई है जो हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध है। फिल्म की कहानी में कोई सस्पेंस, थ्रिल या एक्शन-रोमांस नहीं है। यह एक ऐसी आम कहानी को बड़ी रियलिस्टिक और खूबसूरती के साथ पेश करती है कि आप डेढ़ घंटे अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।

इंटरनेट पर छाई लेटेस्ट फिल्म

यह फिल्म यूट्यूब पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है और इसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की क्लिप्स शेयर करते हुए इसकी तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म अडॉप्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक ऐसी बच्ची की है जो अपनी जड़ों को छोड़ने से इनकार करती है।

A Mosquito in the Ear

नॉवेल पर बेस्ड है फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो फिल्म 'अ मॉस्किटो इन द ईयर' (A mosquito in the Ear) है। इस फिल्म की कहानी निकोला रिंसियारी ने लिखी है और उन्होंने निर्देशन की कमान भी संभाली है। यह उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है।

यह फिल्म ग्राफिक नॉवेल 'उना जंजारा नेल'ओरेचियो' (Una Zanzara nell’Orecchio) पर आधारित है। फिल्म में जेक लेसी, नाजनीन बोनियादी और रूही पाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

'अ मॉस्किटो इन द ईयर' फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक ऐसे अमेरिकन कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो फर्टिलिटी इश्यूज के बाद इंटरनेशन अडॉप्शन के जरिए गोवा के एक अनाथालय से एक 4 साल की भारतीय बच्ची को गोद लेते हैं। अलग-अलग समुदाय और देश से होने के बावजूद उनके बीच प्यार की कमी नहीं है, दिक्कत है तो भाषा की।

4t

बच्ची को इंग्लिश नहीं आती है और माता-पिता को हिंदी नहीं आती। दोनों के बीच कम्युनिकेशन ठीक नहीं हो पाता है। सरवरी नाम की बच्ची उस घर, समुदाय और भाषा को छोड़ने से इनकार कर दिया जिसे वह अब तक जानती थी। अब अमेरिकन कपल कैसे इस दुविधा से बाहर निकलता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।

यूट्यूब पर मौजूद है फिल्म

यह फिल्म इंग्लिश और हिंदी में यूट्यूब पर मौजूद है। फिल्म की कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं। कुछ सीन्स आपको भावुक कर देते हैं लेकिन अच्छा महसूस भी कराते हैं।

यह भी पढ़ें- Prime Video पर आई 2 घंटे 30 मिनट की इंटेंस Romantic Thriller, थिएटर्स के बाद OTT पर जमाई धाक

यह भी पढ़ें- सस्पेंस से भरी 2 घंटे 48 मिनट की Thriller, सिनेमाघरों के बाद Hotstar पर गर्दा उड़ाने आ रही है फिल्म