विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्पेंस का ओवरडोज है Netflix की 2 घंटे 16 मिनट की फिल्म, Drishyam 3 जितना तगड़ा है क्लाइमैक्स

Published: Tue, 23 Jun 2026 03:14 PM (IST)

सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का क्रेज दर्शकों में बहुत ज्यादा है। ऐसे में हु आपको उस फिल्म के बारे में बता ...और पढ़ें

जबरदस्त है नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म का क्लाइमैक्स/ फोटो- Youtube

जबरदस्त है नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म का क्लाइमैक्स/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

  2. 5 साल भी देखकर हैरान कर देगी फिल्म की कहानी

  3. सस्पेंस और क्लाइमैक्स दोनों हैं जबरदस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सस्पेंस थ्रिलर दर्शकों का फेवरेट जॉनर है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से उन्हें यह फायदा हुआ है कि वह किसी भी समय अपनी फेवरेट शैली की फिल्में देख सकते हैं। हर वीक और महीने और साल में कोई न कोई ऐसी फिल्म तो जरूर आती है, जिसकी कहानी दर्शकों के दिलों दिमाग में छा जाती है।

5 साल पहले एक ऐसी सस्पेंस से भरपूर मूवी ने नेटफ्लिक्स पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना धांसू है कि दर्शक आज भी मूवी को जितनी बार भी देखें उनका मन नहीं भरता। कौन सी है यह फिल्म, जिसका दृश्यम 3 और महाराजा से भी तगड़ा है क्लाइमैक्स, नीचे डिटेल में पढ़ें स्टोरी:

रहस्यमयी मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती कहानी

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वह अपनी कहानी की वजह से लंबे समय तक चर्चा में रही थी। कहानी की शुरुआत होती है 'रानी' से, जिस पर उसके पति की हत्या का आरोप होता है। एक धमाके में रानी का पति जल जाता है, लेकिन उसकी बॉडी पुलिस को नहीं मिलती, मिलता है तो सिर्फ एक हाथ का टुकड़ा। दरअसल, रानी दिल्ली की एक बिंदास लड़की होती है, जिसकी शादी छोटे से शहर में रहने वाले एक इंजीनियर से हो जाती है। दोनों की अरेंज मैरिज है और अक्सर शादी में तनाव रहता है।

_ (87)

यह भी पढ़ें- थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर Crime Drama का तांडव, आते ही टॉप 10 में डाला डाका


रानी की पति का चचेरा भाई नील अक्सर उनके घर आता जाता रहता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और जल्द ही वह एक-दूसरे के प्यार में गिर जाते हैं। उधर रानी की डायरी से पुलिस को ये शक होता है कि उसके पति रिशु के साथ संबंधों में तनाव है, जिसकी वजह से उन्हें लगता है कि उसे मारने में रानी और नील का हाथ है। हालांकि, जैसे-जैसे कहानी खुलती है तो ऐसा सच सामने आता है, जिससे हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना ज्यादा जबरदस्त है कि आप अपनी सीट से एक मिनट के लिए भी नहीं उठना चाहेंगे।

नेटफ्लिक्स पर मौजूद कौन सी है यह फिल्म

नेटफ्लिक्स पर मौजूद जिस सस्पेंस से भरपूर मूवी के बारे में हम आपको बता रहे है, वह साल 2021 में रिलीज हुई थी। मूवी का नाम था 'हसीन दिलरुबा', जिसमें तापसी पन्नी ने 'रानी', विक्रांत मैसी ने 'रिशु' और हर्षवर्धन राणे ने 'नील' का किरदार अदा किया था।

haseen diruba

इस फिल्म का सेकंड पार्ट साल 2024 में आया था, लेकिन जो रिस्पांस दर्शकों ने 'हसीन दिलरुबा' को दिया था, वह इसके सेकंड पार्ट को नहीं मिला था। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अभी भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, आ गई 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज डेट; उठने वाला है सस्पेंस से पर्दा