विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का 'तेरी अदा' सॉन्ग हुआ रिलीज, दोनों के बीच दिखा रोमांस

By Tanya AroraEdited By:
Published: Thu, 17 Feb 2022 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 18 Feb 2022 07:31 AM (IST)

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी सभी को खूब पसंद आती है। शो ...और पढ़ें

yeh rishta kya kehlata hai fame Shivangi Joshi and Mohsin khan single teri ada release. Photo Credit- Instagram
yeh rishta kya kehlata hai fame Shivangi Joshi and Mohsin khan single teri ada release. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।  शिवांगी जोशी और मोहिसन खान की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद है। इन दोनों ने साथ में काफी सालों तक राजन शाही के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया था। इन दोनों का ऑन-स्क्रीन रोमांस लोगों को बहुत ही पसंद है और रील लाइफ के साथ-साथ असल जिंदगी में भी इन दोनों ने लोगों के दिलों में अहम जगह बना ली है। ये दोनों जब भी साथ आते हैं तो ऑडियंस की उत्सुकता को दोगुना कर देते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है से एग्जिट होने के बाद अब एक बार फिर से ये दोनों अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आए। दोनों का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया।

शिवांगी और मोहसिन की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की लोकप्रियता को देखते हुए इन दोनों को साथ में 'तेरी अदा' गाने में कास्ट किया गया । दोनों का यह रोमांटिक सॉन्ग VYRL Originals के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना 17 फरवरी को रिलीज हुआ और कुछ ही घंटो में इस गाने को अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है, तो वही इसका म्यूजिक कौशिक-गुड्डू ने कम्पोज किया है। इस गाने में मोहित चौहान और सौम्या उपाध्याय ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस वीडियो में मोहसिन और शिवांगी के बीच प्यारी सी नोक-झोक, केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

दोनों को फिर साथ देखकर खुश हुए फैंस

इन दोनों के रोमांटिक वीडियो ने तो ऑडियंस का दिल जीता ही, लेकिन इसी के साथ दोनों को एक बार फिर से साथ में देखकर इनके फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इन दोनों की केमिस्ट्री को कोई भी मात नहीं दे सकता'। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से ये दोनों एक-दूसरे के साथ परफॉर्म करते हैं, दोनों छा जाते हैं। इस वीडियो में इनके एक्सप्रेशन से लेकर सब कुछ बहुत ही अच्छा है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'जब भी ये दोनों साथ में परफॉर्म करते हैं, ऐसा लगता है हवाओं में प्यार है। ये दोनों एक-साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

शिवांगी जोशी ने शेयर की वीडियो

शिवांगी जोशी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोहसिन खान के साथ इस गाने की चंद सेकेंड की वीडियो शेयर की। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवांगी ने लिखा, 'तेरी अदा के साथ हम सब आपका दिल लेने के लिए आ गए हैं'। इसके अलावा शिवांगी जोशी ने बिहाइंड द सीन्स भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।