विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सब सोच रहे होंगे की मैं...' 15 साल बाद पति संजीव संग रिश्ता खत्म करने पर Lata Saberwal ने तो चुप्पी

Published: Wed, 22 Jul 2026 01:12 AM (IST)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस लता सभरवाल ने पति संजीव सेठ संग शादी तोड़ने पर अब खुलकर बात की है।

पति से अलग होने के बाद लता सभरवाल ने दिया बयान/ फोटो- Instagram

पति से अलग होने के बाद लता सभरवाल ने दिया बयान/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस लता सभरवाल ने बीते साल 21 जून को अपनी 15 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह पति संजीव सेठ से अलग हो रही हैं। हालांकि, अब एक साल के बाद एक्ट्रेस ने पति और उनके को-स्टार रहे संजीव सेठ से शादी तोड़ने पर खुलकर बात की है।

'सभी को लग रहा था शादी तोड़ना मेरा निर्णय है'

बॉलीवुड बबल से खास बातचीत के दौरान लता सभरवाल ने बताया कि शादी खत्म करने का दोनों का म्यूचअल निर्णय था और उनके रिश्ते में किसी भी तरह की कड़वाहट नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने ये अनाउंस किया था, तो लोगों को ये लगा था कि ये मेरा फैसला है। जैसा मैंने पहले भी बताया है ली मैं अलग तरह की इंसान हूं। बबली हूं, एडवेंचर करना, जो दिमाग में हो उसे बेबाक बोलना यही मेरा व्यक्तित्व है, लेकिन मुझे ये भी पता है कि चुप कब रहना है।"

Screenshot 2026-07-22 010807

'हमने मिलकर फैसला लिया था'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "सेपरेशन की खबर मैंने दी थी, तो कई लोगों को ये लगा था कि ये मेरे अकेले का निर्णय है, लेकिन सच ये है कि ऐसा नहीं था। दोनों नें मिलकर ये डिसाइड किया था और वैसे भी कई सालों से हम अलग रह रहे थे। ये चीजें कुछ कारणों की वजह से हुई है, जिसके बारे में मैं शयर नहीं करना चाहती हूं। मुझे बस ये बताना था, इतनी सी बात है।"

जब एक्ट्रेस से ये पूछा गया कि शादी तोड़ने के फैसल की घोषणा के बाद उन्होंने ट्रोल को कैसे हैंडल किया? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "मैं कुछ जर्नलिस्ट्स की बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे मैसेज किया और सपोर्ट दिया। कई लोगों ने ये भी कहा कि हम आपसे कुछ नहीं पूछेंगे, आप बस अपना ध्यान रखो। यह मेरे लिए बहुत इमोशनल और टची थी।"

Screenshot 2026-07-22 010902

शूटिंग सेट पर बढ़ी थी नजदीकियां

आपको बता दें कि लता सभरवाल और संजीव सेठ ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में पति और पत्नी का किरदार अदा किया था। दोनों की प्रेम कहानी इसी सेट पर शुरू हुई थी और 2010 में वह शादी के बंधन में बंधे। दोनों का एक बेटा आरव सेठ है।

यह भी पढ़ें- शादी के 15 साल बाद पति से अलग हुईं Lata Saberwal, टूट गई 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की जोड़ी

यह भी पढ़ें- चार साल बाद साथ नजर आए Shivangi Joshi और मोहसिन खान, दोनों को साथ देख फैंस ने कर दी ये डिमांड