विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर Elvish Yadav ने गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी, अपनी लव लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 23 Aug 2023 12:28 PM (IST)

Elvish Yadav बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन दिन बढ़ती जा रही है। फैंस ...और पढ़ें

File Photo of Elvish Yadav. Photo Credit: Instagram
File Photo of Elvish Yadav. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. एल्विश यादव ने रिलेशनशिप स्टेटस पर तोड़ी चुप्पी
  2. गर्लफ्रेंड को लेकर बोले एल्विश यादव
  3. एल्विश को मिले कई फिल्मों के ऑफर

नई दिल्ली, जेएनएन। यूट्यूबर एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी सुर्खियों में हैं। दिन प्रतिदिन उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। एल्विश ने इंस्टा पर लाइव किया, जहां रिकॉर्ड ब्रेकिंग नंबर्स में लोग उनके साथ जुड़े। यूट्यूबर ने मीडिया में इंटरव्यू देना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने उस सवाल पर बात की, जिसका जवाब उनके फैंस लंबे समय से जानने के लिए इच्छुक थे। 

लव लाइफ पर एल्विश ने किया खुलासा

एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में उन्होंने बातों ही बातों में बताया था कि 19 साल की एक लड़की को वह डेट कर रहे हैं। हालांकि, वह कौन है, उसका नाम क्या है, क्या करती है...ऐसी कोई भी जानकारी एल्विश ने नेशनल शो पर नहीं दी थी। अब एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एल्विश ने अपनी लव लाइफ के बार में खुलकर बात की है।

कमिटेड हैं एल्विश

शो बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश के साथ फ्लर्ट किया था। तब एल्विश ने उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी थी। ऐसी चर्चा थी कि इसके बाद से एल्विश और मनीषा के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। हालांकि, अब एल्विश ने इसे क्लियर करते हुए बताया कि उनके और मनीषा के बीच सब नॉर्मल है। जब उनके पूछा गया कि क्या वह कमिटेड हैं, तो उन्होंने हां कहा।

'दिल से फीलिंग कहीं और थी'

एल्विश ने कहा कि जब तक उनके मन में किसी के लिए दिल से फीलिंग नहीं आती, वह उसके साथ दिखावा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ''अगर दिल से फीलिंग आएगी, तो ही होगा (प्यार) नहीं तो नहीं होगा। दिल से मेरी फीलिंग कहीं और थी, जिसके साथ हूं उसके साथ।'' 

फिल्मों के मिले हैं ऑफर?

बिग बॉस के फैन पेज ने इस बात का खुलासा किया कि शो जीतने के बाद एल्विश को फिल्मों के ऑफर आए हैं। उन्हें वेब सीरीज और कुछ अन्य रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है।