विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब पलक बनेंगी अकबर, तब आएगा मजा!

By Edited By:
Updated: Tue, 11 Mar 2014 09:14 AM (IST)

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से पलक बनकर सबके दिल में खास जगह बनाने वाले किकू शारदा जल्द ही 'अकबर' बनकर लोगों को हंसाएंगे। चर्चा है कि पलक अब अकबर बीरबल पर आधारित एक कॉमेडी शो में अकबर बनने जा रहे हैं। ये टीवी का पहला ऐतिहासिक कॉमेडी शो होगा।

News Article Hero Image

मुंबई। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से पलक बनकर सबके दिल में खास जगह बनाने वाले किकू शारदा जल्द ही 'अकबर' बनकर लोगों को हंसाएंगे। चर्चा है कि पलक अब अकबर बीरबल पर आधारित एक कॉमेडी शो में अकबर बनने जा रहे हैं। ये टीवी का पहला ऐतिहासिक कॉमेडी शो होगा।

पढ़ें : कपिल के सामने नहीं टिके रामदेव

अंग्रेजी अखबार के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ये शो अकबर बीरबल की कहानी के इर्द गिर्द घूमेगा। किकू ने अखबार को बताया कि उन्हें तीन शो एक साथ करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वे फिलहाल कॉमेडी नाइट्स की जान हैं, साथ ही एफआइआर में भी लीड रोल में काम कर रहे हैं। इसके बाद अब ये शो टीवी पर आने वाला है। हालांकि किकू ने साफ कर दिया कि कॉमेडी नाइट्स पर फोकस करना उनके लिए अहम है।

पढ़ें : गुत्थी से चुटकी बनें सुनील का नहीं चला जादू

उन्होंने कहा कि एफआइआर के एक दो एपिसोड में अगर वे दिखाई न दें तो कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में किकू के पास हफ्ते में दो या तीन होंगे जब वे अकबर बीरबल की शूटिंग कर सकते हैं। अगले हफ्ते से इस शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। किकू ने कहा कि वे सिर्फ कॉमेडी में बंधे रहना नहीं चाहते हैं। वे हर तरह के रोल निभाने में इच्छुक हैं।