विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी की ये 'मॉम्स' रियल लाइफ में हैं काफी यंग, उम्र जानकार आप भी चौंक जाएंगे

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Sun, 27 Aug 2017 11:00 AM (IST)

आइये आपको मिलाते हैं टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों से जिन्होंने अपने किरदार के लिए अपनी उम्र बहुत ज्यादा बढ़ा दी।

टीवी की ये 'मॉम्स' रियल लाइफ में हैं काफी यंग, उम्र जानकार आप भी चौंक जाएंगे
टीवी की ये 'मॉम्स' रियल लाइफ में हैं काफी यंग, उम्र जानकार आप भी चौंक जाएंगे

मुंबई। एक्टिंग करना आसान नहीं हैं। हम टीवी पर तरह तरह के किरदारों को देखते हैं मगर इसे निभाने वाले स्टार्स सच में कलाकार होते हैं। अपनी सोच, अपना रहन-सहन और यहां तक की अपनी उम्र को भी बदल कर वो आपके सामने पेश होते हैं। ऐसा ही कुछ हमारी टीवी अभिनेत्रियां भी कर रही हैं। 

आइये आपको मिलाते हैं टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों से जिन्होंने अपने किरदार के लिए अपनी उम्र बहुत ज्यादा बढ़ा दी। ये हैं टीवी की वो मॉम्स जो रियल लाइफ में हैं काफ़ी यंग- 

यह भी पढ़ें: स्विट्ज़रलैंड, साउथ अफ्रीका, लंदन... देखिये कृतिका कामरा की इंटरनेशनल ट्रेवल डायरी

1. दिव्यांका त्रिपाठी 

शो 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री दिव्यांका ने हाल ही में शादी की है। महज़ 32 साल की उम्र में वो इस शो में एक मां का किरदार निभा रही हैं। हमेशा साड़ी पहने दिव्यांका शो में कितनी बड़ी लगती हैं।

2. हिना ख़ान 

हिना सिर्फ़ 29 साल की हैं और शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वो सास तक का किरदार निभा चुकी हैं। 

3. अंकिता लोखंडे 

जल्द ही बॉलीवुड की उड़ान भरने वाली अंकिता भी शो 'पवित्र रिश्ता' में खुद से महज़ 5 साल छोटी आशा नेगी की मां के किरदार में नज़र आई थीं।

4. दीपिका कक्कर 

दीपिका अभी 30 साल की हैं और अब तक उन्होंने शादी भी नहीं की है मगर, शो 'ससुराल सिमर का' में वो 2 बच्चों की मां के रोल में दिखाई दी थीं।

5. मान्सी साल्वी 

मान्सी अपने शो 'एक आस्था ऐसी भी' शो में 23 साल की टीना एन फ़िलिप की मां का किरदार निभा रही हैं।

6. देवोलीना भट्टाचार्जी 

देवोलीना तो इस लिस्ट की सबसे यंग मां हैं। महज़ 25 साल की उम्र में वो शो 'साथ निभाना साथिया' में सास भी बन चुकी हैं। 

7. तोरल रसपुत्र 

शो 'बालिका वधु' में तोरल भी अपनी रियल लाइफ उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी उम्र की औरत का किरदार निभा रही हैं जो 11 साल के ट्विन्स की मां हैं। 

8. अचिंत कौर 

अचिंत टीवी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं और शायद इसीलिए इन्होंने बड़ी आसानी से शो 'जमाई राजा' में निया शर्मा की मां और रवि दुबे की सास का किरदार निभा लिया।