विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tina Datta की सादगी ने फैंस को बनाया दीवाना, झुकी नजरों को देख फैंस बोले- 'माशा अल्लाह...ईद का चांद लग रही हो'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Wed, 19 Apr 2023 07:19 PM (IST)

टीना दत्ता इस समय अपने नए शो हम रहें ना रहें हम  को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में उनके साथ एक्टर जय भानुशाली लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में टीना का एक अलग ही अंदाज दर्शकों के सामने आया है।

Photo Credit : Tina Datta Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Tina Datta Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Tina Datta Beautiful Photos Viral: टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ सोश मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। टीना ने अपने अब तक के करियर में कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में काम किया है।

टीना को सही मायने में पहचान टीवी शो उतरन में उनके इच्छा के किरदार से मिली है। एक्टिंग के साथ टीना अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

टीना दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एथनिक लिबास में कयामत ढाती नजर रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है।

इसके साथ ही टीना ने अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस तस्वीर में उनकी सादगी देख फैंस उनपर अपना दिल हार रहे हैं। इस दौरान उनका सिंपल मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी हेयरस्टाइल को भी काफी सिंपल रखा है।

तस्वीर पर फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट

टीना दत्ता ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘विश्वास करो, मुस्कुराओ, और याद रखो कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रह सकता। आज, कल और कल हमेशा अलग होंगे...।' टीना दत्ता की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर लगातार फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'नजरें झुकी हैं, चेहरे पर नूर है, हाय! ये सादगी में क्या गजब का गुरुर है, मुझे आपका यह अंदाज पसंद है।' एक ने लिखा, ‘माशा अल्लाह....ईद का चांद लग रहे हो आप बिलकुल।' इस तरह के कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।