विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kapil Sharma Show के इस सीजन का आखिरी एपिसोड जुलाई में होगा प्रसारित, जाने क्यों बंद हो रहा है शो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Thu, 25 May 2023 06:18 PM (IST)

The Kapil Sharma Show Updates द कपिल शर्मा शो काफी फेमस है। अब इसे लेकर खबर आई है कि यह शो बंद होने जा रहा है। इस शो ने कॉमेडी के माध्यम से कई लोगों को हंसाया है।

The Kapil Sharma Show Updates, The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show Updates, The Kapil Sharma Show

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kapil Sharma Show Updates: द कपिल शर्मा शो दर्शकों को काफी पसंद आता है। अब इसे लेकर खबर आई है कि यह जुलाई में बंद हो जाएगा। इस शो में कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और अर्चना पूरन सिंह की अहम भूमिका है। 

क्या द कपिल शर्मा शो बंद होने जा रहा है?

पिछले वर्ष अगस्त में कपिल शर्मा अपना पसंदीदा शो वापस लेकर के आए थे। वह इस शो को होस्ट करते हैं। तब यह शो एक शार्ट ब्रेक के बाद वापस आया था। इस शो में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और चंदन प्रभाकर नहीं थे। कृष्णा अभिषेक ने इस बात की पुष्टि की थी कि एग्रीमेंट इश्यू के कारण वह इस शो से नहीं जुड़ रहे हैं। हालांकि, बाद में इसे सुलझा लिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

द कपिल शर्मा शो को लेकर क्या नया अपडेट है?

अब सोनी टीवी के इस शो के लेकर नया अपडेट आया है कि यह शो एक बार फिर ब्रेक लेने के लिए तैयार है। इस शो से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला को बताया,

"जुलाई और अगस्त में कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ इंटरनेशनल टूर पर होंगे। जुलाई में वे अमेरिका के 6 शहरों में परफॉर्म करेंगे और अगस्त में वह यूके में होंगे। इसके चलते द कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड मिड जून में शूट किया जाएगा। इसके बाद इसमें एक शार्ट ब्रेक लिया जाएगा। कपिल शर्मा के वापस आने के बाद इस शो का नया सीजन आएगा जो कि अक्टूबर-नवंबर 2023 में आने की आशा है।"

कपिल शर्मा रिया कपूर की फिल्म द क्रू में भी नजर आएंगे

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के अलावा शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, राजीव ठाकुर की अहम भूमिका है। वहीं, कपिल शर्मा रिया कपूर की फिल्म द क्रू में भी नजर आएंगे। इसमें तब्बू, करीना कपूर और कृति सनन भी होंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर कितने पॉपुलर है?

कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है। इस शो के कारण उन्होंने काफी नाम कमाया है। वह इसके कारण कई फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अपनी हाजिर-जवाबी के लिए जाने जाते है। उनके शो में कई कलाकार भी नजर आ चुके है।