विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kapil Sharma की बात सुनकर रवीना टंडन ने उन्हें सबके सामने किया KISS , कॉमेडियन ने कहा- 'ऐसी बेइज्जती और करो'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Tue, 09 May 2023 05:29 PM (IST)

द कपिल शर्मा शो पर इस बार तीन बेहद खास मेहमान अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाने वाले हैं। इस बार शो पर द एलिफेंट व्हिस्पर्स की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बतौर गेस्ट बनकर पहुंच रही हैं।

Photo Credit: The Kapil Sharma Show Promo Screenshot
Photo Credit: The Kapil Sharma Show Promo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते कई सेलेब्स आते हैं। शो के दौरान स्टार्स अपनी प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ तक को लेकर खुलकर बात करते हैं। शो में आए गेस्ट के साथ कपिल शर्मा जमकर मस्ती मजाक करते हैं। ये शो बीते कई सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ हैं। इस शो को भले ही कई स्टार्स ने छोड़ दिया हो, लेकिन आज भी इसे काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस  बार शो में चार चांद लगाने के लिए रवीना टंडन, सुधा मूर्ति और गुनीत मोंगा बतौर गेस्ट पहुंची हैं।

रवीना ने कपिल के शो पर उड़ाया उनका ही मजाक

कपिल शर्मा के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन कहती हैं, ‘फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में ऐसे घुंघराले पर्म वाले बाल मैंने क्या क्यूब बनाए थे। वैसे ये सब बाद में देखकर सोचते हैं कि क्या ही किया था।' इस पर कपिल कहते हैं, ‘हर किसी को अपनी पुरानी तस्वीरें देखकर ऐसा ही लगता होगा, कोई भी देखे तो उसे ऐसा ही लगता होगा।' इस पर रवीना, कपिल से कहती हैं, ‘तुम तो अभी की भी अपनी फोटो को देखकर यही बोलते होगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

कपिल की बात सुनकर रवीना ने किया उन्हें KISS

रवीना टंडन की बात सुनकर कपिल शर्मा चुप हो जाते हैं और नाराज होने का नाटक करते हैं। इसके बाद रवीना उठकर जाती हैं और उनके गालों पर किस कर लेती हैं। इसके बाद कपलि कहते हैं कि अगर ऐसी बेइज्जती होने के बाद किस मिलना हो तो एक-दो और करो। कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स शो में आए मेहमानों को लेकर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।